पंडित राहुल गांधी का भगवान में आस्था..खाद्यमंत्री भगत ने कहा..जल्द करूंगा खुलासा..राज को राज रहने दो ..बताया..चिल्लाने से कम नहीं होगा ब्रम्हानन्द का अपराध

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा..पंडित राहुल गाधी का सम्बन्ध भगवान से मानने वाले परिवार से है। उनका परिवार पूजा पाठ वाला है। भगवान की पूजा पाठ करते हैं। कुछ ऐसी बातें हैं जिनका खुलासा समय आने पर किया जाएगा। इसलिए राज को अभी राज ही रहने दो। भाजपा ने इतना पाप किया है कि उनके नेताओं को कुछ सूझ नहीं रहा है। हम भानुप्रतापपुर में रिकार्ड मतों से जीतेंगे। राहुल गांधी की भारता जोड़ो यात्रा से भाजपा के नेता विचलित हो गए हैं। 
 
                 एक दिन प्रवास पर कई कार्यक्रमों में शिरकत करने खाद्यमंत्री अमर जीत भगत बिलासपुर पहुंचे। उन्हों पत्रकारों से संवाद किया। सवाल जवाब के दौरान अमरजीत भगत ने कहा कि जल्द ही बड़े मामले का खुलासा करेंगे। भाजपा नेताओं को भी  पता चल जाएगा। 
 
                 एक सवाल के जवाब में खाद्यमंत्री ने कहा कि हम भानुप्रतापपुर सीट जीत रहे हैं। भाई मनोज मण्डावी अच्छे नेता और कार्यकर्ता थे। उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही है। सहानुभूति और भूपेश सरकार के कामकाज के कारण कांग्रेस की बड़े अंतरों से जीत होगी। 
 
         आखिर वह कौन सी बात है जिसका आप खुलासा करने वाले हैं। अमरजीत भगत ने कहा कि समय आने पर खुलासा करूंगा। अभी मौका नहीं है। अच्छा होगा कि राज को अभी राज ही रहने दो । जल्द ही मामले का खुलासा करूंगा।
 
                 ब्रम्हानन्द पर कांग्रेस का तीखा  हमला जारी है। बार बार कह रहे हैं कि दम हो तो आकर गिरफ्तार करें। आप लोग गिरफ्तारी मदद क्यों नहीं कर रहे। सवाल के जवाब में अमरजीत ने कहा कि अपराध करने वाले को अपराध बोध होता है। वह कितना भी ऊंची आवाज में बोले..लेकिन अन्दर से कमजोर होता है। मामले में जल्द ही खुलासा होगा। इसलिए अभी राज को राज रहने दो।
 
                आगामी विधानसभा चुनाव में चुनौती बीजेपी से है या ईडी से। भगत ने कहा कि मुकाबला बीजेपी से है। केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग कर रही है। भाजपा हर हथकंडा अपना रही है। केन्द्र सरकार सारे हथकंडे अपना रही है। ऐसा किया जाना भारतीय लोकतंत्र की सुचिता और आदर्श के खिलाफ है। 
 
                   मंत्री ने बताया कि इस देश में अर्थव्यवस्था दो चार हाथों में सीमित होकर रह गयी है।  जनता से वसूली हो रही है। पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। बैंक से हजारो हजार करोड़ रूपए घोटाला कर लोग  विदेश भाग रहे है। सरकार पकड़ कर नहीं ला रही है। इससे जाहिर होता है कि केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।
 
         राहुल गांधी हिन्दुत्व की राह पर हैं। भाजपा में इस बात को लेकर खलबली है। भगत ने कहा पंडित राहुल गांधी उस परिवार हैं..जिनकी आस्था भगवान में है। पूुजा पाठ करते हैं..मंदिर,मस्जिद,शिवालय जाते हैं। राहुल गांधी के साथ पंडित का मतलब क्या है..उन्होने कहा कि मुझे जो कहना है..कह दिया..इसका अर्थ अब पत्रकार लोग निकालें।
 
                       प्रदेश अध्यक्ष का अभी तक चुनव नहीं हुआ है। आपका नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में है। भगत ने कहा कि अभी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। अभी तो दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक हुई है। मुझे अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं है। और ना ही मैं अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल ही हूं। 
 
                                         बैंक गारंटी के दम पर अन्तर्जिला मिलरों का  धान मीलिंग का काम दिया जाता है। लेकिन मीलिंग स्थानीय मिलर ही करते हैं। क्या ट्रांसपोर्टिंग में घोटाला किया जा रहा है। भगत ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच करेंगे। सब कुछ सिस्टम के अनुसार काम किया जाता है।
 
             एक अन्य सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि राज्यस्तरीय रसोइयां संगठन का बिलासपुर में धरना प्रदर्शन है। उनकी कुछ मांग है। मांग को सुनुंगा..मुख्यमंत्री के सामने पेश करूंगा।
close