VIDEO-पंकज सिंह ने कहा-गरीबों की सेवा करना जुर्म..तो बार बार करूंगा जुर्म,शहजादी ने बताया-राजनैतिक साजिश..युवा नेता ने कहा पंकज निर्दोष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एफआईआर प्रकरण को लेकर विधायक और पंकज समर्थकों समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भयंकर आक्रोश है। मामले को लेकर लोगों के अपने अपने तर्क है। पंकज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यदि गरीबों की सेवा करना अपराध है तो यह अपराध बार बार करूंगा। शहजादी कुरैशी ने पंकज के खिलाफ एफआईआर को राजनैतिक साजिश बताया है।  वहीं कांग्रेस के युवा नेता आशीष यानि मोनू अवस्थी ने बताया कि मामले में साजिश की बू ठआ रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                पंकज सिंह के खिलाफ एफआईआर को लेकर विधायक समर्थकों में गहरा आक्रोश है। पंकज ने पत्रकारों को बताया कि उनके खिलाफ साजिश रची गयी है। घटना के दिन रायपुर में था। देर रात सिम्स पहुंचा। रेडियोकर्मी ने बताया कि मशीन खराब है। जबकि उसी के फोन पर विभाग प्रमुख ने बताया कि मशीन ठीक है। और तीन घंटे बाद एक्सरे भी निकाला गया। मारपीट का सवाल ही नहीं है। यदि गरीबों की सेवा करना जुर्म है तो यह जुर्म हर बार करूंगा।

                              मामले में पार्षद शहजादी कुरैशी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। शहजादी ने बताया कि पहले तो मॆशीन खराब रहती है। जब डीन पहुंचती है तो मॆशीन ठीक हो जाती है। इससे समझा जा सकता है कि सिम्स में क्या हो रहा है। नेता का मतलब सेवा कार्य से जुड़ा व्यक्ति है। पंकज ने जो भी कुछ किया उचित है। सीसीटीवी फुटेज से लेकर सभी प्रमाण मारपीट की गवाही नहीं देते हैं। सच तो यह है कि पंकज बडी राजनैतिक साजिश हुई है। 

        युवा कांग्रेस नेता मोनू अवस्थी ने बताया कि एफआईआर के पहले पुलिस ने जांच पड़ताल भी करना उचित नहीं समझा। पुलिस का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर पंकज को डराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। 

TAGGED:
close