PCC चीफ मरकाम दल बल के साथ पहुंचे FIR दर्ज कराने…BJP पर लगाया गंभीर आरोप..मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने रच रहे साजिश

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दल बल के साथ सिविल लाइन थाना बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ.चन्दन यादव, कांग्रेस नेत्री संसदीय सचिव रश्मि सिंह, सहकारी बैंक चैयरमैन प्रमोद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय समेत कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि कर्नाटक चुनाव के दौरान भाजपा विधायक ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दिया है। भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए।
मोहन मरकाम ने लिखित शिकायत कर बताया कि एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और परिवार को मारने की भयावह और कुरूप साजिश रची जा रही है। कर्नाटक के माटी पुत्र, खड़गे के खिलाफ भाजपा नेता लगातार हत्या की साजिश रच रहे है। क्योंकि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को अहसास हो गया है कि कांग्रेस के हाथों हार निश्चित है। यही कारण है कि भाजपा नेता अब एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उनके परिवार को जान से मारना चाहते हैं। मामले में चित्तपुर से बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ का ऑडियो वायरल हो रहा है।
मरकाम ने बताया कि भाजपा नेता और प्रधानमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति कर्नाटक वासियों के बीच जानबूझकर नफरत फैलाया जा रहा है। एक दलित परिवार में जन्म लेने के बाद, खड़गे लगातार संघर्ष कर भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। 2 मई, 2023 को भाजपा विधायक और महासचिव, मदन दिलावर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए “मृत्यु” की कामना करते हुए कहा  कि “कांग्रेस अध्यक्ष 80 वर्ष के हैं।  भगवान उन्हें कभी भी दूर ले जा सकते हैं।
मोहन मरकाम ने बताया कि भाजपा नेता खुलेआम  मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पत्नी और पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं।भाजपा के दोनो नेताओं के खिलाफ जल्द से जल्द अपराध दर्ज किया जाए। पत्रकारों  को पीसीसी अध्यक्ष ने बताया कि आज देश भर में दोनो नेताओं के खिलाफ थाना पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

 

वंशवादियों की नहीं..भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी-तोखन
READ