पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बोले राजस्व मंत्री…भाजपा पर किया कटाक्ष..बाड़ी से तेल निकालने वालों ने नहीं लिया कर्नाटक से सबक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश के राजस्व एवम् आपदा प्रबंधन मंत्री ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया है। उन्होने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बताया कि बाड़ी से तेल निकालने वाले कर्नाटक चुनाव परिणाम से सबक नहीं लिया है। सरकार बनाने का ख्वाब देखना छोड़ें। जनता ने उन्हे नकार दिया है। रही बात गौठान में 13 सौ करोड़ घोटाले का तो…उनके मुंह में जो आए..वह कह सकते हैं। मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने पटवारियों को बहुत कुछ दिया है। हर मांग मानना संभव भी नहीं है। उन्हें ऐसे समय में हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। देखते है प्रशासनिक स्तर पर क्या फैसला लिया जाता है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

हमने कर्मचारियों के लिए बहुत किया

 

राजस्व प्रशासन मंत्री अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि पटवारियों को इस समय हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। हडताल से काम प्रभावित होता है। हमारी सरकार ने पटवारियों की कमोबेश हर मांग को पूरा किया है। लेकिन यह भी सच है कि हर मांग को पूरा भी नहीं किया जा सकता है। हमारी सरकार ने नियम शर्तों में संशोधन कर कर्मचारियों को प्रत्येक स्तर पर लाभ पहुंचाया है। दो साल के अन्दर नायब तहसीलदार को तहसीलदार बनाया…तहसीलदार का प्रमोशन..डिप्टी कलेक्टर में किया। आरआई का प्रमोशन किया। पटवारियों की माग को भी पूरा किया।

 

हर मांग की पूर्ति संभव नहीं

    पटवारियों का आरोप है कि आपके आश्वासन पर पिछली बार हड़ताल वापस लिया..बावजूद इसके मांग पूरी नहीं हुई। राजस्व मंत्री ने कहा..हमने पटवारियों की मांग को पूरा किया है। लेकिन हर मांग को पूरा करना संभव भी नहीं है। मामले में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

 थानेदार पर कार्रवाई

पुलिसिंग के सवाल पर राजस्व मंत्री ने कहा कि रतनपुर मामले में दोषी थानेदार पर कार्रवाई हुई है। दोषी था इसलिए ही कार्रवाई हुई है। जांच प्रक्रिया के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई होगी। 

 तेजी से हौगा कामकाज

अरपा बैराज के सवाल पर मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री बिलासपुर प्रवास के दौरान अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक बैठक में कामकाज की समीक्षा किया है। उन्होने इस दौरान अरपा बैराज निर्माण को लेकर कलेक्टर को जरूरी निर्देश दिया है। कलेक्टर ने बताया है कि समय पर सारा काम पूरा कर लिया जाएगा। बैराज के साथ अरपा के दोनो तट पर सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद

 प्रभारी मंत्री ने एक अन्य सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्रीरका बिलासपुर में भेंट मुलाकात काफी अच्छा रहा। इस दौरान उन्होने जनता से सीधे संवाद किया। और सभी के मांग को पूरा भी किया है। जनता में सरकार की योजनाओं को लेकर जमकर उत्साह है। मुख्यमंतरी की भेंट मुलाकात देश में अनूठा पहल है। मुख्यमंत्री जनता से कामकाज को लेकर चर्चा करते हैं।

जो चाहें बोल दें..उनका मुंह है

भाजपा का आरोप है  गौठान में 13 सौ करोड़ का घोटाला हुआ है। यह घोटाला रतनजोत से बड़ा है या छोटा। मंत्री ने बताया कि भाजपा नेताओं का क्या…उनके मुंह जो आता है बोल देते हैं। 13सौ क्यों … वह चाहें तो 13 करो़ड भी बोल सकते हैं। भाई पहले यह तो बताएं घोटाला हुआ कहां है। कुछ तो दस्तावेज होगा…सामने लाएं जांच होगी..फिर कार्रवाई भी होगी।

 

कर्नाटक चुनाव से नहीं लिया सबक

भाजपा नेताओं का दावा है कि इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि बाड़ी से तेल निकालने वालों ने अभी भी कर्नाटक हार से कुछ नहीं सीखा है। उन्हें समझना होगा कि छत्तीसगढ में कांग्रेस की लहर है। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। भजपा सरकार बनाने की सोच दूर की कौड़ी है। 

close