सुबह से रतनपुर में पसरा सन्नाटा…स्वस्फूर्त नगर का एक एक दुकान और घर बन्द…लोगों ने किया चक्का जाम का एलान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—-एक दिन पहले बन्द के एलान पर रविवाद को रतनपुर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा है। स्थानीय व्यापारी और दुकानदारों ने स्वस्फूर्त दुकानों को बन्द रखा। सुबह से ही पुलिस प्रशासन की चाक चौबन्द व्यवस्था भी कायम है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रत्येक चौक चौराहों पर पुलिस की टीम पल पल की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखी है। साथ ही लोगों से कानून व्यवस्था को बनाकर रखने में सहयोग की मांग भी कर रही है। स्थानीय संगठन भी फेरी लगाकर लोगों को सामाजिक सौहार्ध बनाकर रखने को कह रहे हैं।

जनकारी देते चलें कि एक दिन पहले एक नाबालिग की मां ने एक विधवा महिला पर दस साल के बच्चे के साथ दैहिक शोषण का आरोप लगाया। रतनपुर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर महिला को देर रात गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया। 

मामले की खबर शनिवार की सुबह बीजली कि तरह पूरे रतनपुर में फैल गयी। तत्काल ब्राम्हण समाज के लोगों के साथ बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने मोर्चा खोल दिया।

शनिवार देर शाम स्थानीय लोगों ने थाना का घेराव कर महिला के खिलाफ साजिश किए जाने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने भाजपा पार्षद के साथ मिलीभगत निर्दोष महिला को फंसाया है। मामले में रतनपुर ब्राम्हण संगठन का एक प्रतिनिधिमण्डल पुलिस कप्तान से मिलकर वस्तुस्थिति के बारे में बताया।

समाज के लोगों ने पुलिस कप्तान को बताया कि महिला का पति खत्म हो चुका है। उसकी एक नाबालिग बेटी है। दो महीने पहले ही आफताब नामक युवक ने नाबालिग के साथ अनाचार किया। मामले की शिकायत रतनपुर थाना मे दर्ज कराया गया। पुलिस ने युवक को पास्को एक्ट और बलात्कार के धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया।

घटना के बाद युवक का पिता और चाचा भाजपा पार्षद ने महिला पर जेल में बन्द युवक को छुड़ाने के लिए लगातार दबाव बनाया। साथ ही आरोप वापस लिए जाने को लेकर लगातार कोशिशें की। साथ ही प्रकरण वापस नहीं लिए जाने की सूरत में महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर जान से मारने की धमकी भी दिया। महिला ने जब मामला वापस लेने से इंकार किया तो भाजपा पार्षद ने झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की बात कही। 

संगठन ने पुलिस कप्तान को बताया कि भाजपा पार्षद ने अपनी बहन के बेटे को इस्तेमाल कर महिला के खिलाफ पास्को एक्ट का अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के भाजपा नेता के साथ मिलकर विधवा महिला के केवल अपराध दर्ज किया। बल्कि देर रात्रि गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया।

यह जानते हुए भी कि महिला ने लगातार पुलिस से शिकायत की है कि उस पर दबाव बनाया जा रहा है। बावजूद इसके मामले में बिना छानबीन अपराधी युवक के परिजनों के कहने पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने रविवार को रतनपुर बन्द का एलान किया।

घोषणा के बाद सुबह से ही रतनपुर में बाजार स्वस्पूर्त बन्द नजर आया। पुलिस भी शहर के चौक चौराहों में तैनाती के साथ एक एक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही लोगों से पुलिस अपील भी कर रही है कि किसी के बहकावे में आकर कानून को हाथ में ना लें।

इसके अलावा स्थानीय लोगों का संगठन भी गली कूचों में फेरी लगाकर लगातार अमन शांति का संदेश दे रहा है। स्थानीय लोगों ने फेरी के दौरान कहा कि रतनपुर अमन पसंद पौराणिक नगरी है। हम ईद और दीवाली साथ मनाते हैं। महामाया की धरती पर कुछ लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कोशिक कर रहे हैं। किसी को मंसूबों में कामयाब नही होने दिया जाएगा। किसी एक की काली करतूत से किसी समूह या समाज विशेष को दोषी ठहराना उचित नहीं है।

संगठनों ने दी चक्का जाम की धमकी

पुलिस जानकारी के अनुसार संगठनों ने चक्काजाम की धमकी दी है। साथ ही महिला को जेल से बाहर निकाले जाने को लेकर उग्र आंदोलन की बात भी कह रहे हैं। आरोपी भाजपा पार्षद और महिला को जेल तक पहुंचाने वाले साजिशकर्ता को गिरप्तार करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं।

         मामले में एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सुबह से नगर बन्द है। लोग घूम घूम कर शांति की अपील कर रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि चक्काजाम किया जाएगा। पुलिस की एक एक गतिविधियों पर नजर है। कानून व्यवस्था को किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। बहरहाल नगर शांति लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है।

close