videoःतहसीलदारों का प्रदेश व्यापी हड़ताल ..गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया उग्र प्रदर्शन ..लिपिक संघ ने भी मिलाया गर्मजोशी से हाथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिला्सपुर—- कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने रायगढ़ में नायब तहसीलदार और लिपिक के साथ मारपीट किए जाने के खिलाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल का आगाज किया। हडताल का लिपिक कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया। कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ के प्रवक्ता तहसीलदार पेखन टोण्डे ने बताया कि बार और कोर्ट के बीच कुछ वकीलों ने रिश्ता बिगाड़ने का काम किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हम मांग कर रहे है। जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ के प्रवक्ता पेखन टोण्डे ने बताया कि रायगढ़ में अधिकारी और लिपिक के साथ मारपीट किया जाना घटिया मानसिकता का परिचायक है। ऐसे वातावरण में काम करना मुश्किल है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है हम धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। कुछ वकीलों ने बार और कोर्ट के रिश्तों को बिगाड़ने की साजिश किया है। ऐसे लोगों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।

                    धरना प्रदर्शन का समर्थन कर रहे लिपिक कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि वकीलों पर कानून रक्षा की जिम्मेदारी होती है। लेकिन उन्हीं ने कानून कोहाथ में लेने का काम किया है। लिपिक के साथ मारपीट की गयी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।लिपिक कर्मचारी संघ हड़ताल का समर्थन करता है।

close