मेरा बिलासपुर
videoः वीडियो बनाते समय कालेज छत से गिरकर छात्र की मौत..परिजनों का आरोप..दोस्तों ने बच्चे को उकसाया..जांच में जुटी पुलिस
देंखें.. मृतक का अंतिम वीडियो..किस तरह हुआ हादसे का शिकार
बिलासपुर— सरकन्डा थाना क्षेत्र स्थित वीडियो रील बनाते समय साइंस कालेज के छात्र की छत से गिरकर मौत हो गयी है। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है। बताया जा रहा है कि क्लास नहीं लगने के कारण मृतक अपने दोस्तों के साथ कालेज के छत पर वीडियो बनाने गया। जम्प लगाने के दौरान छात्र का बैलेंस बिगड़ा और नीचे गिरने से मौत हो गयी। खबर के बाद सरकन्डा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। परिजनों का आरोप है कि आशुतोष को उसके बच्चे ने जम्प लगाने के लिए उकसाया। और यह जम्प यह प्रयास उसके जीवन का अंतिम प्रयास साबित हुआ है। मृतक आशुतोष जांजगीर चांपा स्थित सरखेड़ा का रहने वाला है।
सरकन्डा स्थित साइंस कॉलेज की छत से गिरकर एक छात्र की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने स्तों के साथ सेल्फी और वीडियो रील बनाने कालेज की छत पर गया। इसी दौरान छत से गिरकर युवक की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मृतक का नाम आशुतोष साव पिता रविशंकर साव है। मृतक जांजगीर चांपा जिले के सरखों का रहने वाला है। आशुतोष साइंस कॉलेज में बीसीए फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था। अशोक नगर में किराए में कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को कक्षा नहीं लगने के कारण आशुतोष अपने दोस्तों के साथ वीडियो रील बनाने छत पर गया।
रील बनाने छत में चढ़ गया स्टूडेंट
कालेज के कुछ छात्रों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे कॉलेज कैंपस में घूमते हुए आशुतोष अपने दोस्तों के साथ मोबाइल से वीडियो बनाने छत पर गया। कालेज भवन के पोर्च पर चढ़कर आशुतोष ने वीडियो बनाने शुरू किया। इस दौरान उसके तीन मित्र भी साथ थे। वीडियो में पाया गया कि मृतक बार बार अपने दोस्तों से जम्प लगाने को लेकर बातचीत कर रहा है। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
करीब 15 फीट है छत की ऊंचाई
पुलिस के अनुसार छात्र आशुतोष साव और उसके दोस्त छत में चढ़कर वीडियो बना रहे थे। इस दौरान आशुतोष उछलने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसकी वजह से वह वह पन्द्रह फिट नीचे गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
परिजनो ने लगाया उकसाने का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों से बातचीत कर घटना की स्थिति को समझने का प्रयास किया। खबर मिलते ही आशुतोष के परिजन भी बिलासपुर पहुंच गए। वीडियो देखने के बाद परिजनों ने आशुतोष के दोस्तों पर उकसाने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।