दरिंदों की दरिंदगी..आरोपी युवक को पेड़ पर उलटा लटका कर पीटा..पुलिस ने जब छोड़ा तो..युवकों ने मिलकर दिया खूनी खेल को अंजाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सीपत थाना क्षेत्र में कुछ बिगडे युवकों ने कानून को अपने हाथ में लेकर खूनी खेल को अंजाम दिया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ शरारती बदमाशों ने एक युवक को बिलकुल अरबी कानून के मुताबिक चोर को न्याय दे रहे हैं।
 
        यह वीडियो सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी का है। गुरुवार की दोपहर कुछ लोग एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी के साथ डंडा से पिटाई कर रहे है। युवकों का आरोप है कि बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात उसके घर मे चोरी की नीयत से युवक रात करीब एक बजे दरवाजे की कुंडी खोल रहा था। 
 
              इसी दौरान घर वालो की नींद खुल गयी। आरोपी को पकड़कर  रात में ही तबीयत से पीटा। इसके बाद युवक को सीपत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार की सुबह युवक को छोड़ दिया।
 
               इसके बाद गांव के लड़कों ने  युवक को पकड़ लिया। और पेड़ में उल्टा लटकाकर बेरहमी से मारपीट किया। बताया जा रहा है कि युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढवट का है। जो उच्चभट्ठी में किसी के फार्महाउस में चौकीदारी का काम करता है।
 
 
 
 
TAGGED:
close