मिनोचा कालोनी में चला बुलडोजर…देखते रहे रसूखदार…निगम कमिश्नर ने कहा..नोटिस के बाद चला अभियान..बाकी कार्रवाई चार पांच दिनों के भीतर

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर—नगर निगम का बुलडोडर बिना शोर शराबा और चहल-पहल के मिनोचा कालोनी में चला। देखते ही देखते निगम का अतिक्रमण दस्ता ने रसूखदारों के बेजा कब्जा को गिरा दिया। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच निगम अधिकारियों ने कुल 11 मकानों के बाउन्ड्रीवाल को गिराया। लेकिन पाटीदार भवन के सामने निगम का दस्ता ठिठक गया। इसके अलावा चार पांच निर्माण  भी बुलडोर की मार से बच गए। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने बताया कि खसरा नम्बर 1152 में किसी भी अतिक्रमण को नहीं छोड़ा जाएगा। अभियान के पहले सभी को नोटिस जारी किया गया था। कुछ निर्माण कार्यों को चार पांच दिन बाद अभियान चलाकर नोटिस के बाद गिराया जाएगा।

नगर निगम अतिक्रमण हटाओ टीम ने सुरक्षा के बीच प्रशासन के साथ मंगला चौक और उस्लापुर ब्रिज के बीच स्थित मिनोचा कालोनी में करीब 11 लोगों के निर्माण कार्य पर बुलोडजर चलाया है। अभियान के दौरान करीब 11 लोगों को नोटिस भेजने के बाद टीम ने बाउन्डीवॉल समेत अन्य निर्माण कार्यों को तोड़ दिया। इस दौरान निगम अधिकारी सुरेश शर्मा, जुगल सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोग पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे।

यद्यपि इस दौरान निगम टीम को कोई खास विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। कुछ लोगों ने हल्का विरोध जरूर किया। लेकिन पुलिस समेत निगम की टीम ने हालात को नियंत्रित कर लिया।  लोगों ने निगम कर्मचारी प्रमील शर्मा पर हमला किया। लेकिन मौके पर मौजूद सुरेश शर्मा और जुगल सिंह समेत पुलिस टीम ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

मामले मे सुरेश शर्मा और जुगल ने बताया कि आज के अभियान में 11 लोगों के अतिक्रमण को तोड़ा गया है। लोगों को चिन्हांकित कर बताया गया है कि निर्धारित स्थान से अतिक्रमण को हटाएं। अभियान के दौरान कुल 11 अतिक्रमण पर कार्रवाई की गयी है। इसमें चार दुकान भी शामिल  है। 

बच्चों ने कलेक्टर के साथ मॉल में देखी फिल्म,वाटर पार्क में की मस्ती
READ

किसके अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

निगम से मिली जानकारी के अनुसार  नमिता ऋषी 550 वर्गमीटर, इंडियन आयल 900 वर्गम मीटर, राजेन्द्र सिंहानिया 1000 वर्गमीटर और डीडी बजाज ने 475 वर्गमीटर पर कब्जा किया है। इसके अलावा संतोष सिंहानिया को 575 वर्गमीटर, कबीर चड्डा को 442 वर्ममीटर आसामा बिल्डर कालोनाइजर के मालिक मोहम्मद आसिफ जाफरी, 260 वर्गमीटर पर कब्जा किया है। इसके अलावा राजेन्द्र अग्रवाल , कमलावती गुप्ता, छगनकुमार यादव और आशुतोष पाठक का 1552 वर्ग मीटर पर कब्जा किया है। सभी के अतिक्रमण को हटाया गया।

चार पांच दिन के भीतर कार्रवाई

मामले में निगम कमिश्नर आईएएस कुणाल दुदावत ने बताया कि बाकी बचे चार पांच लोगों को नोटिस जारी किया गया है। चार पांच दिनों के भीतर सभी को अतिक्रमण से हटा दिया जाएगा। अभियान को किसी भी सूरत में नहीं रोका जाएगा। पाटीदार भवन अतिक्रण के सवाल पर दुदावत ने कहा कि 1552 खसरा की जमीन नगर निगम का है। खसरे पर काबिज पाटीदार भवन समेत अन्य सभी अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।