VIDEO-प्रेमी को..घर घुसकर प्रेमिका के घरवालों ने पीटा..दरवाजा भी तोड़ा.. .रिपोर्ट लिखने से पुलिस की आना-कानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मामला सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी का है। चांपा निवासी प्रेमिका के घर वालों ने नेचर सिटी में रहने वाले प्रमिका को घर अन्दर घुसकर मारा। इतना ही नहीं प्रेमिका के घर वालों ने ना केवल दरवाजा तोड़ा। बल्कि घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। मामला जब थाना पहुंचा तो पुलिस वालों रिपोर्ट लिखने में ना केवल आनाकानी की। बल्कि रिपोर्ट लिखवाने आए युवक को समझौता करने का दबाव बनाया। लेकिन युवक ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध की मांग पर अड़ा हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सूत्रों के अनुसार युवराज सिंह पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि वह नेचर सिटी सकरी  थाना क्षेत्र में निवास करता है। चांपा सिवनी निवासी प्रियंका सोना से पिछले पन्द्रह सालों से प्यार करता रहा है। प्रियंका अपने परिवार के साथ सिंचाई कालोनी चांपा में रहती है।

                शिकायत में युवराज ने जानकारी दी कि एक दिन पहले यानि 11 फरवरी को प्रियंका सोना उससे मिलने नेचर सिटी आयी। 12 फरवरी को वह साथ में ही नेचर सिटी में रही। 13 फरवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रियंका के माता पिता भाई और मामा को मिलाकर कुल पांच लोग उसके घर पहुंचे।

             सभी ने मिलकर उसके घर का दरवाजा तोड़ा। और अन्दर घुसकर डण्डे से मारना पीटना शुरू किया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट भी पहुंची है। इसके बाद प्रियंको को लेकर उसके परिजन अपने साथ ले गए। जबकि प्रियंका उनके साथ नहीं जाना चाहती थी।

         रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के बाद पीड़ित युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसकी शिकायत गंभीरता से नहीं लिया है। रिपोर्ट लिखने से इंकार कर रही है। साथ समझौता की बात कहती है। जबकि प्रियंका का भी स्प्षट कहना है कि उसके साथ रहना चाहती है।

                  बावजूद इसके सकरी पुलिस रिपोर्ट ना लिखकर समझौता का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले में प्रियंका के परिवार की तरफ से एस्ट्रोसिटी लगवाने की धमकी दी जा रही है। 

close