VIDEO-TS सिंहदेव ने BJP में जाने को लेकर क्या कहा..किसके लिए कहा..कम सोच वाले ऐसा सोचते हैं..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के स्वास्थ्य और वाणिज्यिकर मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा…जिनके पास काम नही होता या फिर सोच नहीं होती वही लोग ऐसा सोचते हैं। हमारे रग-रग में कांग्रेस है। सक्रिय राजनीती में रहू या ना रहू…लेकिन भाजपा में जाने का सवाल ही नही ऊठता। अब तो ढाई साल का मामला खत्म हो गया है। इसलिए ऐसे सवालों का कोई मतलब नहीं रह गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राययपुर से अम्बिकापुर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल देखने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के सवालो का जवाब दिया।

                   ढाई के साल के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि अब तो ढाई साल बीत गया है। सबको सवाल का जवाब भी मिल गया है। बाकी बातें संभावनाओं पर छोड़े। इस प्रकार के निर्णय हाईकमान लेते हैं।

                     भाजपा में जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी रग रग में कांग्रेस है। हमारी विचारधारा कांग्रेसी है। राजनीति में सक्रियता रहे या न रहे। भाजपा में जाने को लेकर सोचा भी नहीं जा सकता है। हमनैे कई बार कहा भी है कि हमारी विचारधारा कुछ ऐसी है कि हम 100 बाद भी भाजपा में नहीं जाएंगे।

             क्या विपक्षी पार्टी ऐसे मुद्दों को हवा दे रही है। सवाल के जवाब में टीएस ने कहा कि उनका काम ही यही है। लगता तोनहीं लेकिन शायद ऐसे मुद्दों को हवा देने के लिए उन्हें हाईकमान ने जिम्मेदारी दी हो। और ये लोग ऐसा करने से चूकते भी नहीं है। 

TAGGED:
close