videoः क्या बोल गए खाद्य मंत्री..झूठ बोले तो आंख फूट जाए..भाजपा को बताया फेलुअर बच्चा ..कहा..बीजेपी को अभी अधिक मेहनत की जरूरत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—निजी प्रवास पर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर पहुंचे।  उन्होने बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा को जनता ने 14 सीट पर समेट दिया है। जनता ने स्पष्ट संकेत भी  दिया है कि जो बच्चा फेल होता है उसे क्लास में ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ती है। दरअसल भाजपा फेलुअर बच्चे की तरह हैं। उन्हे अभी और मेहनत की जरूरत है। इसके बाद ही बोलने लायक होंगे। भगत ने बताया कि यदि भाजपा के लोग घेराव,आंदोलन और प्रदर्शन नहीं करेंगे तो इन्हें पूछेगा कौन।

खाद्य कमी के लिए केन्द्र जिम्मेदार

Join Our WhatsApp Group Join Now
               अल्प निजी प्रवास पर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर पहुंचे। उन्होने सीजीवाल से बातचीत के दौरान बताया कि बेशक खाद की कमी है..लेकिन धान की फसल प्रभावित नहीं होगी। सरकार व्यवुस्था कर रही है। केन्द्र सरकार खाद की आपूर्ति करने  में फेल हो चुकी है। इसकी कई वजह हैं।

झूठ बोले तो आंख फूट जाए

                 भाजपा नेताओं का आरोप है कि पिछले तीन सालों में जमकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। हत्या.अपराध सामान्य बात हो गयी है। सरकार ने अभी तक अपने 36 वादों को भी पूरा नही किया है। सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि हमने किसानों से किया गया वादा पूरा किया है। बिजली बिल हाफ किया है। समर्थन मूल्य का भी वादा पूरा किया है। हिरन्दुस्तान में सबसे ज्यादा खुश किसान छत्तीसगढ़ के हैं। भाजपा के लिए एक कहावत है कि आंख पर हाथ रखकर बताएं..यदि झूठ है तो आंख फूट जाए।

भाजपा फेलुअर बच्चों की तरह

              भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के साथ धरना प्रदर्शन का एलान किया है। खाद्य मंत्री ने मजा लेते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को मात्र 14 सीट पर समेट दिया है। जनता ने बोला है कि जो बच्चा  फेल होता है उसे क्लास में अधिक मेहनत करना पड़ता है। भाजपा के लोग फेलुअर हैं। जनता ने इन्हें अधिक मेहनत करने को कहा है।

जनता भी नहीं पूछेगी

भाजपा के लोग बोलने लायक नहीं रह गए हैं। ऐसे में वह लोग घेराव, प्रदर्शन और बयानबाजी नहीं करेंगे तो जनता ने इन्हें पूछेगी कहां। 
कांग्रेस को नहीं..भाजपा को खतरा
                       ईडी की कार्रवाई को किस रूप में देखते हैं। सवाल के जवाब में भगत ने ईडी की कार्रवाई को सरासर बदले की कार्रवाई बताया। उन्होने कहा कि जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां वहां केन्द्र सरकार ईडी समेत अन्य संस्थाओं का उपयोग हथकंडे के रूप में कर रही है। क्या ईडी का खतरा छत्तीसगढ़ सरकार पर भी है। उन्होने दो टूक कहा कि खतरा कांग्रेस सरकार पर नहींर बल्कि केन्द्र की बीजेपी सरकार पर है।
close