VIDEOः जब सांसद अरूण साव ने जताई नाराजगी..कहा..लोकल हो.. कलेक्टर मत बनो..साफ,सीधा बोलो…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सासंद अरूण साव ने आज मुंगेली जिले के आधा दर्जन धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जगह जगह धान खरीदी केन्द्र बन्द होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ प्रबंधन से कारण भी पूछा। इस दौरान किसानों ने सांसद से परेशानियों को साझा किया। किसानों की शिकायत को लेकर सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा…सब अपने हैं…लोकल हो..कलेक्टर मत बनो..। परेशानी पैदा नहीं….बल्कि दूर करो।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बिलासपुर लोकसभा सांसद अरूण साव ने आज मुंगेली जिले के आधा दर्जन धान खरीदी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कही..व्यवस्ता को बेहतर बनाने की बात कही…तो कही व्यवस्था को देखकर जमकर नाराजगी की। इस किसानों ने बताया कि टोकन वितरण में प्रबंधन की तरफ से भारी लापरवाही की जा रही है। बड़े और पैसे वाले किसानों का टोकन भी पहले दिया जाता है। और धान की खरीदी भी पलक झपकते हो जाती है। छोटे किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। बाद में बताया जाता है कि बारदाना नहीं है..इसलिए टोकन अभी नही दिया जाएगा।

           औचक निरीक्षण के क्रम में सांसद अरूण साव आचनक जिले के कोदवाबानी और चारभाठा धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। सांसद ने इस दौरान प्रबंधन के सामने ही किसानों से संवाद किया। किसानों ने बताया कि जब खरीदी केन्द्र खोला गया…तब से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन टोकन नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान प्रबंधन ने बताया कि वारदाना की कमी होने पर टोकन नहीं दिया जाता है। वारदाना मिलते ही सभी किसानों को नम्बर के अनुसार धान लेकर केन्द्र पहुंचने को कहते है। सांसद ने सवाल किया कि आज खरीदी बन्द होने का कारण क्या है। और आज के लिए जिन किसानों को टोकन दिया रगया है उनका धान कब लिया जाएगा।

                    प्रबंधन के गोलमोल सवाल पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। वही किसानों ने भी बताया कि चेहरा देखकर टोकन दिया जाता है। कोई क्रम नहीं है। यदि क्रम से टोकन दिया जाता तो हम लोग धान खरीदी का चक्कर क्यों काटते। इस दौरान धान समिति केन्द्र कर्मचारियों को सख्त लहते में चेतावनी देते हुए कहा कि हम सामान्य और लोकल लोग हैं। धान खरीदी केन्द्र में उन्ही लोगों को रखा जाता है..जो किसानों को जानते पहचानते हैं। बावजूद इसके उन्हें परेशान किया जाता है। नम्बर के अनुसार टोकन दिया जाए। सांसद ने कहा..कलेक्टर मत बनो..। साथ और सीधा बोलने की आदत डालो।

                           सांसद अरूण साव ने दाऊपारा धान खरीदी केन्द्र का भी मुआयना किया। साथ ही सख्त निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कृतिम समस्या खड़ी कर किसानों को परेशान करने वाले अपनी आदत से बाज आएं।

Share This Article
close