इस नेता ने भी कहा..छत्तीसगढ़ को बना दिया गोबर,सरकार बेच रही मिलावटी गोबर,संभव नहीं शराबबन्दी..शराब कल्चर कांग्रेस ने पैदा किया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्त गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी हाईकोर्ट के बयान का समर्थन किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य को गोबर बना दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार गोबर के नाम पर घोटाला कर रही है। रेत, मिट्टी मिलाकर गोबर का व्यापार किया जा रहा है। गरीबों की जमीन छीनकर गौठान बना दिया गया है। पैकरा ने कहा सरकार कभी भी शराब बन्द नहीं कर सकती है। इतिहास उठा लो..कांग्रेस ने ही शराब को बढ़ावा दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने भी हाईकोर्ट की बात को दुहराया है। उन्होने पत्रकारों से बताय कि कांग्रेस सरकार ने राज्य को गोबार बना दिया है। जिस जमीन पर  आदिवासी और अनूसूचित के लोग खेती कर रहे थे। उसे छीनकर गौठान बना दिया है।

                                   सवाल जवाब के दौरान राम सेवक पैकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार गोबर घोटाला कर रही है। गोबर में उनके ही लोग रेत और मिट्टी मिलाकर बेच रहे हैं। एक कौरी में 60 किलो गोबार आता है। लेकिन कांग्रेस के लोग क्विंटल बनाकर बेच रहे हैं। जिसके चलते किसानों और पशुपालकों में आक्रोश है।

              पैकरा ने बताया कि कोई किसान गोबार बेचने नहीं जाता है। और ना ही खरीद रहा है। गौठान में जैबिक खाद के नाम गोबर में रेत और मिट्टी मिलाकर 10 रूपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। सोसायटियों में मिलावटी जैविक खाद खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि जब तक रेत मिट्टी वाला जैविक खाद नहीं खऱीदते हैं। तब तक रासायनिक खाद नहीं दिया जाता है। जाहिर सी बात है कि किसानों में आक्रोश होगा ही।

                       एक सवाल के जवाब में पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण भाजपा की सरकार सत्ता से बाहर हुई। आज कांग्रेस के लोकलुभावन वादों से जनता परिचित हो गयी है। गंगाजल उठाकर कसम खाने वाले कांग्रेस के नेता कभी भी शराब बन्द नहीं कर सकते है। दरअसल उन्होंने सत्ता पाने के लिए छूटा संकल्प लिया है। सच तो यह है कि कांग्रेस ही लोगों में शराब कल्चर को पैदा किया है। जाहिर सी बात है कि वह शराबबन्दी नहीं करेगी। 

                                पत्रकारों को पैकरा ने जवाब दिया कि नक्सली समस्या के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। उनके ही शासन काल में नक्सली समस्या ने सिर उठाया। हमने इस पर लगाम लगाया। छोटे छोटे जिला बनाकर विकास के कार्य किए। अब एक बार फिर कांग्रेस सरकार में नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।

 

TAGGED:
close