पंचायत मंत्री TS ने क्यों कहा..हां हम फेल हुए..केन्द्र सेस कम करे..ऐसे होगा पेट्रोल सस्ता ..केन्द्र से मिली है pmgsy को जमकर तारीफ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केन्द्र सरकार सेस कम करे..जनता को राहत मिलेगी। केन्द्र सरकार को सेस हटाना होगा या या कम करना होगा। एक्साइज ड्यूटी हटाने से राज्य सरकार को सीधे तौर पर पांच सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। टीएस सिंह देव ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा यदि हसदेव अरण्य के आदिवासियों के साथ है तो कांग्रेस भी साथ है। इस दौरान टीएस ने कहा निश्चित रूप से हम ग्रामीण आधारभूत विकास कार्य की प्रगति में हमारी विफळता है। लेकिन इसके कई कारण भी हैं। लेकिन हमने पीएमजीएसवाय में अच्छा काम किया है। केन्द्र सरकार ने भी तारीफ की है। और विभाग ने काम भी बेहतर किया है। हमे इस बात के लिए बोनस भी मिला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बिलासपुर प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक के बाद पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को बैठक के बातचीत को साझा किया। उन्होने सवालों का जवाब भी दिया।

            पूर्व मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य मामले में कहा है कि हम विस्थापित आदिवासियों के साथ है। कांग्रेस बताए कि वह है या नहीं। सिंहदेव ने कहा कि हम भी आदिवासियों के साथ है। भाजपा बताए कि  वह आदिवासियों को लेकर क्या सहयोग चाहते हैं। सिंहदेव ने कहा  यदि आदिवासी जमीन नहीं देना चाहते हैं तो हम उनके साथ खड़े हैं।

                 पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हमने एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। अब राज्य सरकार की बारी है। वैट हटाकर पेट्रोल डीजल को सस्ता करे। सवाल पर टीएस ने बताया कि छत्तीसगढ़ उत्पादक उत्पादक राज्य है। जीएसटी में उत्पादक राज्य को हमेशा घाटा मिलता है। यही कारण है कि जीएसटी लागू करते समय फैसला हुआ था कि क्षति भुगतान किया जाएगा। तीस जुलाई को समय सीमा खत्म होने वाली है। अब राज्य को भारी आर्थिक क्षति निश्चित है।

                    सिंहदेव ने इस दौरान कई उदाहरण पेश किये। बताया कि हम उत्पादन राज्य है। जीएसटी के पहले सारा टैक्स हमारा था। जीएसटी के बाद राज्य को सीधे तौर पर हर उत्पादन में 29 प्रतिशत का नुकसान है। लेकिन उपभोक्ता राज्यों को मुनाफा है। कोरोना काल में राज्य सरकार ने सुरक्षा राशि घठना 14 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया।

                          टीएस ने कहा केन्द्र सरकार ने एक्साइस ड्यूटी कम किया। इसके चलते राज्य सरकार को सीधे सीधे पांच सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। जब एक्साइज ड्यूटी कम होगी तो सीधा नुकसान राज्य को होगा। हम पांच करोड़ के नुकसान से सेस लगाकर पूरा करेंगे। केन्द्र सरकार को सेस हटाना चाहिए..।

पीएमजीएसवाय की तारीफ—

                       मंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएमजीएसवाय ने राज्य में बेहतर काम किया है। सड़क निर्माण में बहुत अच्छी रिपोर्ट है। बिलासपुर में भी अच्छा परिणाम सामने आया है।  राज्य ही नहीं बल्कि केन्द्र सरकार ने भी पीएमजीएसवाय के काम काज की तारीफ की है। केन्द् सरकार ने राज्य की पीएमजीएएसवाय विभाग को बेहतर काम काज और प्रोग्रेसिव रिपोर्ट पाए जाने पर बोनस दिया ै। राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के पीएमजीएसवाय विभाग को कई मंच पर सम्मानित किया गया है। समीक्षा बैठक में भी रिपोर्ट बेहतर पाया गया है। 

close