विधानसभा उपाध्यक्ष मण्डावी ने कहा..अपने लिए करवा रहा हूं…मंत्री के लिए अपना आंकलन कैसे करूं..कौन करेगा प्रश्न…विपक्ष में हैं ही कितने.?

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष बनने के लिए नहीं..बल्कि हमेशा करता हूं..इसलिए माता का दर्शन करने के साथ शतचण्डी यज्ञ कराने आया हूं। कहां मंत्री के लिए काबिल  हूं..इसका आकलन मैं कैसे कर सकता हूं। उन्होने पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. चरण दास महन्त को बड़ा भाई बताया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने कहा कि देवी का पुजारी हूं। इसलिए महामाया का दर्शन कर शतचण्डी यज्ञ करने आया हूं।

           सवाल जवाब के दौरान उन्होने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महन्त राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर किए जाने पर सवाल किया था। लेकिन उन्होने सवाल को मुस्कुरा कर टाल दिया। यहीं उनका जवाब भी था। इस दौरान उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि शतचण्डी यज्ञ बनने को लेकर नहीं कर रहा हूं। उल्टा उन्होने सवाल किया कि क्या इसकी संभावना है। बात टालते हुए कहा कि फिलहाल इसके लिए यज्ञ करने नहीं आया हूं।

               मंत्री मण्डल विस्तार की सुगबुगाहट है। क्या इसमें अपने को कहीं पाते हैं। मनोज मण्डावी ने कहा कि इसका आकलन भला मैं कैसे कर सकता हूं। फिलहाल वह संवैधानिक पद पर हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निभा भी रहे हैं।

             सदन में विपक्ष से ज्यादा सवाल पक्ष करता है। कांग्रेस विधायक सरकार को ही हमेशा कठघरे में खड़ा करते हैं। उन्होने कहा..ऐसा कुछ नहीं है। विधायक जनता का सवाल करते हैं। यदि पक्ष ने नहीं करेगा तो कौन करेगा। क्योंकि विपक्ष में बेचारे हैं ही कितना विधायक।

close