VIDEO-ज्वैलरी शाप में फायरिंग का LIVE वीडियो..CCTV में कैद..देखिए दुकान में कैसे दाखिल हुए बदमाश …झड़प के बाद कहां पर गोली चली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने सकरी थाना क्षेत्र में नेचर सिटी के पास स्थित सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह 6 बदमाश हाथ में रिवाल्वर लेकर घुसते हैं। और दुकानदार आलोक सोनी को खींचकर गद्दी से बीच दुकान में कालर पकड़ कर लाते हैं। इस दौरान आलोक सोनी बदमाशों का जिंदादिली से सामना करता है। इसी बीच वह एक आरोपी को पीछे पकड़ लेता है।  इसके पहले चार आरोपी निकल चुके होते है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है आरोपी लूट की नीयत घुसे थे। शायद दुकानदार से बहस हुई। और उसे बदमाशों ने घसीटकर बीच दुकान में लाया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जब बदमाश को आलोक सोनी ने धर दबोचा तो। पीछे दूसरे बदमाश ना केवल अपने आप को आलोक सोनी के चंकुल से छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई देता है। बल्कि पीछे वाला बदमाश हमला कर गोली चलाता है। और जब वह घायल हो जाता है। आलोक सोनी पक़़ड़ पकड़े गए बदमाश से ठीली होती है। और उसने भी गोली चलाया। दोनों गोलियां आलोक सोनी दोनो हाथ में लगी है। 

                 बहरहाल इस समय यह एक्सक्लूसिव वीडियो सीजी वाल के पास भी है। इसके अलावा फुटेज पुलिस के पास भी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल शहर की नाकाबन्दी कर आरोपियों को लगातार तलाश जारी है।  इस दौरा्न उस्लापुर समेत बिलासपुर में दहशत का वातावरण है।

         बताते चलें कि इस समय उच्च  शिक्षामंत्री उमेश पटेल भी बिलासपुर में ही है। जानकारी हो कि घटना के ठीक आधे घंटे पहले पुलिस कप्तान ने मंत्री से मुलाकात कर बताया था कि बिलासपुर की कानून व्यवस्था बेहतर है।

close