विजय ने किया 5 सदस्यीय टीम का एलान..कांग्रेस भवन में बनाया जाएगा कंट्रोल रूम.अनिल,जस्सास दुलारे, सूर्यप्रकाश और अर्जुन सिंह देंगे अपनी सेवाएं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष मार्गदर्शन और पीसीसी  अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जिला स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम के लिए पांच सदस्यीय टीम का एलान किया है। विजय ने बताया कि कंट्रोल रूम का संचालन कांग्रेस भवन तिलक नगर से किया जाएगा,
 
                  विजय केशरवानी ने बताया कि जिला प्रशासन और  स्वास्थ्य विभाग से सामंजस्य बैठाने के साथ कोविड पीड़ितों, परिजनों को शासकीय सहूलियतों को मुहैया कराया जाएगा।  टीम के पांचों सदस्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने अपनी जिम्मेदा्रियों का निर्वहन करेंगे।
 
          टीम प्रमुख रूप से प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद  जस्सास, आई. टी. सेल अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख निजामुद्दीन (दुलारे), जिला कांग्रेस सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा कंट्रोल रूम में अपनी सेवाएं देंगे। 
 
            जिला कांग्रेस ग्रामीण कोविड कंट्रोल रूम की टीम जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के साथ ही  अन्य विभागों से तालमेल बैठाकर कोविड प्रभावित क्षेत्र में खाद्य संसाधनों की आपूर्ति में मदद करेंगी। इसके अलावा अन्य व्यवस्थापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शन भी करेगी। 
 
                 विजय केशरवानी ने बताया कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार 12 अप्रेल को कांग्रेस पदाधिकारियों को वर्चुअल बैठक में संबोधित किया था। इस दौरान उन्होने कोविड 19 से सम्बंधित परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के साथ टीम गठन करने को कहा था।  इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में पांच सदस्यीय का गठन किया गया है।
       
           प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर का जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कांग्रेस भवन से संचालित होगा। आम जनता अपनी परेशानियों को व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर 9981542159 और मो. जस्सास उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के मोबाइल नम्बर 7987786110 पर सम्पर्क कर साझा कर सकेंगे। 
 
कन्ट्रोल रूम के सदस्य और मोबाइल नम्बर
1. अनिल सिंह चौहान – उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी 9981542159
2. मो. जस्सास उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी  7987786110
3. अनिल शुक्ला अध्यक्ष – आई टी सेल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर – 9329406644
4. शेख निजामुद्दीन (दुलारे) – महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर – 9827114209
5. सूर्य प्रकाश शर्मा – सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर – 7000325867

TAGGED: ,
close