सीपत में केशरवानी..तिफरा में लक्ष्मी ने ललकारा .राहुल न झुके थे.न झुकेंगे..और टूटने वाले भी नहीं

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
सीपत/ बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर आज प्रदेश समेत जिला और ब्लाक स्तर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जगह जगह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार की रीती और नीति के खिलाफ जमकर बोला। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को केन्द्र सरकार और ईडी के खिलाफ राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया। जानकारी देते चलें कि ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सीपत में तो तिफरा में लक्ष्मीनाथ साहू ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बोला।
 
              कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राष्ट्रीय नेता विजय केशरवानी की अगुवाई में केन्द्र सरकार के खिलाफ सीपत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को केन्द्र सरकार की तानाशाही बताया। नवाडीह चौक पर धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
 
            ब्लाक कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना। केशरवानी ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गयी है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जान-बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। लोकतांत्रिक देश में तानाशाही सिस्टम को खड़ा किया जा रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
             विजय केशरवानी ने कहा राहुल गांधी को भी ऐसे ही फर्जी मामले में उलझाया जा रहा है। जबकि इसी ईडी ने कुछ साल पहले क्लीन चिट दिया है। कांग्रेस नेता मोदी सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। धरना प्रदर्शन को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर,दुबे सिंह कश्यप,प्रमोद जायसवाल,चित्रकान्त श्रीवास,विजय गुप्ता, उमेश चंद्राकर ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी दर चरम पर है। महंगाई 60 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इन सब बातों से देश के लोगो का ध्यान भटकाने के लिए  7 साल पुराने केस में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उलझाया जा रहा है। 
 
             कांग्रेसियों ने कहा कांग्रेस के सिपाही केंद्र सरकार की इस दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं, बल्कि डटकर सामने करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी, अरविंद लहरिया, दुर्गा तिवारी, महेंद्र कश्यप, राजू सूर्यवंशी,अहमद मोमिन, वीरेंद्र लैहर्षण, घनश्याम नेताम, रामेश्वर साहू, वीरू यादव,इदरीश खान,वृंदा सूर्यवंशी, फैजअली खान, मनोहर पात्रे श्रीमती उमा खरे,गोपी वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
 
 लक्ष्मीनाथ ने कहा..तानाशाह की सरकार
 
                  तिफरा ब्लाक में ळक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग कर विपक्ष को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। कभी ई़डी तो कभी सीबीआई का सहारा लेकर मोदी सरकार दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है। मोदी सरकार के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय कांग्रस कार्यालय में घुसकर नेताओं कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को बेरहमी से पीटा गया। लोकतंत्र में तानाशाही को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दिया। 
 
 
close