विजय पाण्डेय की ताजपोशी..बहुत दिनों बाद नजर नहीं आयी गुटबाजी…शहर अध्यक्ष ने कहा…कोई किसी का समर्थक हो..लेकिन सबसे पहले कांग्रेसी

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—-ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने 11 अक्टूबर को पदभार संभाला। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवृतमान अध्यक्ष प्रमोद नायक ने विजय पाण्डेय का माला पहनाकर स्वागत किया। विजय पांडेय ने मंचस्थ अतिथियों का माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसजन से आशीर्वाद भी लिया। 
 
             विजय पाण्डेय ने गरिमामय कार्यक्रम में कांग्रेस भवन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कहीं कोई गुटबाजी नजर नहीं आयी। एक एक सीनियर नेताओं से लेकर जूनियर नेताओं के साथ ही पदाधिकारी और विभिन्न संवैधानिक पदों वाले इस दौरान नजर आए। विजय पाण्डेय ने भी दो टूक कहा कि मैं शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बल्कि साथियों का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होने बताया कि मैं होश आने के बाद से कांग्रेसी हूं। यहां शपथ लेने नहीं..जिम्मेदारी लेने आया हूं।
 
            महापौर रामशरण यादव ने अपने पार्षद साथियो के साथ बड़ा माला पहनाकर  विजय पांडेय का स्वागत किया ।अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि विजय पांडेय और मैं लम्बे समय तक संगठन में काम किये। विजय पांडेय अनुभवी और कर्मठ नेता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने  से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।आगामी चुनाव में कांग्रेस बिलासपुर जिले के सभी सीट जीतेगी। 
 
               पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने लगातार 23 वर्ष तक संगठन में काम किया है। आदमी संगठन में रहकर ही काम सीखता है और परिपक्व होता है। मुझे खुशी है कि विजय पाण्डेय को एक बार फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश आया है। वरिष्ठ नेताओं की एक बार सक्रियता देखने को मिली है। 
 
           महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मैं और पांडेय छात्र जीवन से जुड़े है। स्पष्टवादी है और इनका कार्य करने का तरीका अलहदा है। इनके दुश्मन भी सही काम के लिए बोले तो सहर्ष करते है। पर गलत काम को कभी बर्दाश्त नही करते। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि  मुझे यहां तक पहुचाने में जिनका योगदान रहा है उनमें स्वर्गीय रामगोपाल तिवारी, स्वर्गीय बीआर यादव और मेरे बहुत अजीज  मरहूम शेख गफ्फार का विशेष योगदान रहा है।
 
                    विजय पांडेय ने कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी ,राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी , प्रभारी पीएल पुनिया ,चन्दन यादव ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष मोहन मरकाम , टी एस सिंह देव ,प्रभारी मंत्री जी सिंह अग्रवाल ,रविन्द्र चौबे का आभारी हूं।  ,जिन्होंने मुझे एक बार फिर इस पद के काबिल समझा ह। विजय पांडेय ने कहा कि किसी का किसी के साथ आस्था हो सकती है।  पर जब कांग्रेस की बात है तो हम सब कांग्रेसी है। उससे बाहर कोई भी काम करेगा। उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। मेरी जिम्मेदारी है सबको साथ लेकर चलना। क्षमता के अनुसार काम लेना और कांग्रेस को मजबूत करना। ताकि आगमी चुनाव को कांग्रेस जीते ,पुनः कांग्रेस की सरकार बने। 
 
                ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि विजय पांडेय के साथ मिलकर काम करेंगे।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ कमेटी,सेक्टर कमेटी ,ज़ोन कमेटी बनाई जा रही है। इस काम में निश्चित रूप से विजय पांडेय का अनुभव का लाभ हमको मिलेगा। कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराएगी और सभी सीटे कांग्रेस जीतेगी ।
 
            कार्यक्रम को संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह,विधायक शैलेष पांडेय,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में  अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर,पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ,मत्स्य बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्रधीवर ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,पूर्व सांसद द्वय कमला मनहर , इंग्रिड मैक्लोउड,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ,चन्द्रप्रकाश बाजपेयी ,अनिल टाह, विष्णु यादव, पूर्व महापौर राजेश पांडेय,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,राकेश शर्मा,विवेक बाजपेयी,शिवा मिश्रा,पंकज सिंह, सैय्यद ज़फर अली,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,एल्डरमेन सुभाष ठाकुर ,फिरोज कुरैशी,शेखर मुदलियार ,भुवनेश्वर यादव,अशोक सूर्यवंशी ,राजकुमार अंचल ,मनोहर कुर्रे  महिला अध्यक्ष सीमा पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,जावेद मेमन, विनोद साहू, मोती ठारवानी ,नागेंद राय,राजेश शुक्ला देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा,सीताराम जायसवाल, शिल्पी तिवारी ,चित्रलेखा कंस्कार, मनीष गरेवाल, रमाशंकर बघेल, अलका शर्मा, सीमा सोनी, आमना खान ,प्रियंका यादव,सीमा घृटेश,हरीश तिवारी विनोद शर्मा, माधव ओत्तालवार ,एसएल रात्रे, शैलेन्द्र जायसवाल ,निर्मल बत्रा-पिंकी बत्रा,सैय्यद निहाल,बद्री यादव,  सुरेश टण्डन ,पुष्पेंद्र साहू, सुबोध केसरी, शहज़ादी कुरैशी,सहित महिला कांग्रेस ,सेवादल ,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारी मोर्चा ,प्रकोष्ठ ,विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ,आभार सैय्यद ज़फर अली ने किया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close