विकास देंगे सलामी..कलेक्टर कार्यालय में मित्तर लहराएंगे झण्डा..पढ़ें..कौन कहां करेगा ध्वजारोहण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय  गणतंत्र दिवस बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान भारतीय तिरंगे को सलामी देंगे। गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी का कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय संसदीय सचिव  लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग ध्वजारोहण  करेंगे।
 
               मुख्य समारोह में सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.02 बजे राष्ट्रगान होगा। 9.05 बजे पुलिस, नगर सेना राष्ट्रध्वज की सलामी लेंगे। 9.15 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का  वाचन करेंगे।
 
                                जिला कार्यालय से जारी निर्दश और आदेश के अनुसार नए पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग के अलावा कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर झण्डा रोहण करेंगे। कमिश्नर डॉ.संजय अलंग कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। 
 
                   जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में व्हीआईपी ड्यूटी  सूची का भी एलान कर दिया है। सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वीआईपी प्रवेश पर सिटी मजिस्ट्रेट  हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त तहसीलदार ऋचा सिंह मौजूद रहेंगे। मंच पर उचित व्यवस्था के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रमेश कुमार मोर और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजकुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है। 
 
                                जनसामान्य प्रवेश पर नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्वेता यादव की ड्यूटी रहेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवार सेक्टर के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रकृति धु्रव ड्यूटी पर रहेंगी। वीआईपी महिला सेक्टर के लिए नायब तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीपत नीलिमा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गयी है।
close