युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारी बर्खास्त

Shri Mi
2 Min Read

MP News-मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें 3 प्रदेश सचिव और 1 जिला अध्यक्ष सहित 19 विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से ये आदेश जारी किया है। इसी के साथ चेतावनी दी गई है कि जो लोग अपने काम में लापरवाही बरतेंगे या निष्क्रिय रहेंगे, भविष्य में उनपर भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन ने एक बड़ी सर्जरी करते हुए उन पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है, जो लंबे समय से निष्क्रिय थे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी मध्य प्रदेश पराग शर्मा, राजीव पटनाइक, मानसिंह राठौर और नईम प्रधान से चर्चा के बाद ये आदेश जारी कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि संगठन के प्रति उदासीनता और कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन न करने तथा लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से दायित्व से पदमुक्त किया जाता है। इसी के साथ बाकियों को भी चेतावनी दी गई है कि जो संगठन के मानदंडों पर खरे नहीं उतरेंगे, भविष्य में उनपर भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

मिशन 2023 के तहत प्रदेश में युवा कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा में ”यूथ जोड़ो-बूथ जोड़े’ अभियान चला रही है। इसके तहत प्रदेश की विधानसभाओं में हर बूथ पर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।

इस अभियान में प्रदेश के जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने रूचि नहीं दिखाई, उनपर कार्रवाई करते हुए पदमुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि शुक्रवार 20 जनवरी को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है। यहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो सहित संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close