प्रधानमंत्री की बलिहारी..मन की बात में गांव गरीब ..काम अरबपतियों का..डीआरएम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की वार्निंग.आप शुरू करेंगें.या हम शुरू करें

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने डीआरएम से यात्री गाड़ियों का परिचालन जल्द से जल्द किए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र विरोध का एलान किया है। पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जब तब टीवी पर आकर मन की बात में गांव गरीब की बात करते हैं। लेकिन तवज्जों पूंजीपतियों को देते हैं। अन्यथा गरीबों की गाड़ियों पर ब्रेक नहीं लगाते। 
 
               शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात गरीब जनता के लिए करते है। लेकिन काम चन्द अरबपतियो के लिए करते हैं। पाण्डेय ने कहा कि कोविड 19 के नाम पर केंद्र सरकार जानबूझ कर पैसेंजर्स, गाड़ियां प्रारम्भ नही कर रही है। जिसके चलते मध्यम,निम्न वर्ग के, गरीब ,मजदूर, किसान की दिन चर्या पर ब्रेक लग गया है। पैसंजर्स गाड़ियों के बन्द होने से रोज अप डाउन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सभी को आवागमन के लिए कई गुना ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। 
 
           विजय पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर,सबसे अधिक लाभ देने वाला देश का ज़ोन है। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ की जनता को रेल यात्रा से वंचित किया जा रहा है। केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों में कोरोना के कारण बताकर प्रतिबन्धों को हटा दी है। एक रेल सेवा पर प्रतिबन्ध जारी है। जबकि रेल ही आवागमन का सबसे सस्ता और सशक्त साधन है।  जिससे गरीब जनता को थोड़ी राहत मिलती है। जानते हुए भी केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रो को लाभ पहुंचाने के लिए   पैसेंजर्स ट्रेने को रद्द कर दिया है। 
 
                विजय पांडेय ने डीआरएम से मांग किया है कि बन्द किए गए सभी 23 पैसेंजर्स गाड़ियों का परिचालन जल्द से जल्द किया जाए। अन्यथा बिलासपुर की जनता सड़क पर उतरने के लिए तैयार है। इस बात को रेल प्रशासन भी जानता है कि आंदोलन कितने व्यापक स्तर तक पहुंच सकता है।
close