videoःतेजी से फैल रहा वायरल वीडियो.. विकास ने बदला पाला..मगरपारा वाले नेता ने बुलवाया..कांग्रेस नेता ने कहा..कराउंगा FIR

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पिछले दो दिनों से एक ही व्यक्ति का दो वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल करने वाले दोनों ही व्यक्ति की आवाज बिलासपुर शहरवासियों के लिए जानी पहचानी है। बहरहाल मामला अब थाना तक पहुंचने की तैयारी में है। कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। उन्होने कहा कि इस प्रकार का वीडियो बनाकर उनकी छवि पर जानबूझकर कीचड़ उछाला जा रहा है। जल्द ही न्यायालय मानहानि का प्रकरण चलाऊंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                एक दिन पहले यानि मंगलवार को एक विडियो सोशल मीडिया में जमकर चल रहा है। अभी लोग पहला वीडिया भूले भी नहीं थे कि बुधवार को उसी व्यक्ति का दूसरा विडिया सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। दोनों विडिया में व्यक्ति एक ही है। लेकिन सवाल पूछने वाले बदल गए है।

                   पहले वीडियो में विकास दुबे ने सवाल करने वाले को बताया कि वह कांग्रेस पदाधिकारी है। तैयब हुसैन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। लेकिन वह कांग्रेस को नहीं बल्कि भाजपा को वोट देता है। वीडियो में और भी सवाल पूछते हुए देखा जा सकता है।

            दूसरे दिन यानि बुधवार को लोग एक दिन पहले का वीडियो को भुला पाते..उसी व्यक्ति का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया में ट्रैंड करने लगा। इस बार आवाज कांग्रेस नेता की है। व्यक्ति ने अपना नाम विकास दुबे बताया है। दुबे ने सवाल पूछने वाले को बताया कि वह कांग्रेसी है। एक दिन पहले भाजपा नेता मगरपारा पार्षद महेश चन्द्रिकापुरे ने पकड़कर उसका एक वीडियो बनाया। उसने कांग्रेस के खिलाफ बोलने को कहा..और फिर बोला भी।

              मामले की सच्चाई जानने जब कांग्रेस नेता तैयब से सम्पर्क किया गया तो। उन्होने कहा कि सवाल करना वह खुद हैं। एक सीधे साधे इंसान को मोहरा बनाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जल्द ही महेश चन्द्रिकापुरे और अशोक मिथुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। साथ ही कोर्ट में मानहानि का प्रकरण भी दायर करूंगा। तैयब ने बताया कि ट्रैंड हो रहे दोनो विडियो सच है।

TAGGED:
close