भाजपा नेताओं की वर्चुअल बैठक..दिग्गज नेताओं ने किया शिरकत..पदाधिकारियों को दिया निर्देश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना अनुसार संगठनात्मक कार्य और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यो और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
 
             वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने शिरकत किया।
 
          भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल समेत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री ने भी शिरकत किया। 
close