Vish Yoga: शनि और चंद्रमा की युति से बन रहा ‘विष योग’, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shri Mi
3 Min Read

Vish Yoga:ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिससे शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि कुंभ राशि में विष योग (Vish Yoga) का निर्माण हो रहा है। यह योग शनि और चंद्रमा की युति से बनता है। आपको बता दें कि शनि देव ने 17 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर कर लिया है और चंद्रमा भी कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे इस योग का निर्माण हो रहा है। इस योग को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इसलिए इस योग के बनने से 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

Vish Yoga:आप लोगों के लिए यह योग थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस योग की युति आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही किसी भी नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। वहीं वाद- विवाद से बचें। अन्यथा झगड़ा हो सकता है। \परिवर्तन करके सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाएं। वहीं साथ ही किसी बात को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है। क्योंकि आप लोगों के ऊपर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए भोलेनाथ और शनि देव की आराधना करें।विष योग का निर्माण आप लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंक यह युति आपकी राशि से 12वें भाव में बन रही है। इसलिए इस समय फिजूल खर्च हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय कोई नया कार्य शुरू नहीं करें और व्यापार में निवेश करने से भी बचें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। साथ ही कार्यस्थल पर कोई लापरवाही नहीं करें।  इस समय आप साझेदारी का काम शुरू नहीं करें, अन्यथा धन की हानि हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

Vish Yoga:आप लोगों के लिए विष योग का निर्माण प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली छठे भाव में बन रही है। इसलिए आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको असफलता मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में यात्रा करने से बचें। वहीं अगर कर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। साथ ही अगर आप कारोबारी हो तो आपको लेन- देन सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close