Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, सुख- समृद्धि के साथ विवाह के योग बनने की है मान्यता

Shri Mi
3 Min Read

Vivah Panchami 2022 Remedy: पंचांग के अनुसार के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। जो कि 28 नवंबर को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। ज्योतिष मुताबिक विवाह पंचमी (Vivah Panchami) धार्मिक व शुभ कार्यों को करने के लिए अत्यन्त उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन कई अबूझ मुहूर्त भी होते हैं। वहीं इस  दिन का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि अभिजीत मुहूर्त और सर्वार्थ सिद्धि का भी संयोग बन रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं इस दिन कुछ उपाय और भगवान राम और माता सीता की पूजा- अर्चना करके सुख- समृद्धि पाई जा सकती है। साथ ही जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, वो लोग भी इस दिन उपाय कर सकते हैं, जिससे विवाह के योग जल्दी बन सकते हैं। इस दिन सुबह स्नान करके, साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद मंदिर जाकर माता सीता और भगवान राम की पूजा करें। इसके बाद सुहाग पिटारी को मां सीता के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद उनसे मनचाहा जीवनसाथी देने की प्रार्थना करें। विवाह पंचमी के अगले दिन ये सारी सामग्री किसी सुहागन को दे दें। ऐसा करने से जल्दी विवाह के योग बनने की मान्यता है।

विवाह पंचमी के दिन किसी मंदिर में राम-जानकी विवाह करवाना चाहिए। साथ ही किसी गरीब कन्या का विवाह कराना चाहिए या विवाह के लिए कुछ दक्षिणा दे सकते हैं। ऐसा करने से से शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है।

अगर वैवाहिक जीवन में क्लेश रहती हो और पति- पत्नी के बीच छोटी- छोटी बातों पर लगाई- झगड़े हो जाते हो तो विवाह पंचमी के दिन तुलसीदास कृत रामचरितमानस में वर्णित राम-सीता विवाह प्रसंग का सस्वर पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी के बीच संबंध मधुर हो सकते हैं। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा।

गुरु और शुक्र देव की करें पूजा

विवाह पंचमी के दिन गुरु ग्रह और शुक्र देव की पूजा करें। क्योंकि विवाह के लिए इन दोनों ग्रहों का अनुकूल होना जरूरी है।  

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close