बिलासपुर— तारबाहर थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। मोबाइल पर एक युवक एक लड़की से देर रात्रि तक अश्लील बातें करता था। मामले की जानकारी लगने के बाद लड़की के भाई ने उमेश राम की जमकर कुटाई की। घायल उमेश राम ने तोरवा थाना पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
तारबाहर थाना से मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार क्षेत्र निवासी अर्पित सिंह और झगरराम भास्कर ने एक युवक को घर बुलाकर जमकर पिटाई की है। मारपीट के बाद घायल उमेश ने तारबाहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार व्यापार विहार निवासी अर्पित सिंह को जानकारी मिली कि उसकी बहन किसी युवक के साथ दिन रात मोबाइल पर बातचीत करती है। जानकारी मिलने के बाद अर्पित सिंह अपने साथी झगरराम के साथ उमेश को समझाने की रणनीति बनाई। मोबाइल पर ही उमेश को व्यापार क्षेत्र स्थित अपने घर बुलाया।
पुलिस ने बताया कि मुंगेली जिला स्थित जजपुरी निवासी उमेश राम पिता प्यारे लाल साहू उम्र 22 साल सिरगिट्टीथाना क्षेत्र के खोंदरापारा में रहता है। आज व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाले अर्पित सिंह और झगरराम ने घर बुलाकर उमेश के साथ मारपीट की हैै। मामले सामने आया है कि उमेश राम अर्पित के बहन से मोबाइल पर दिन रात घंटो बात करता है। इसकी जानकारी अर्पित सिंह को मिली। अर्पित ने झगरराम के साथ मिलकर उमेश को अपने घर बुलाया। बहन के साथ मोबाइल पर बातचीत करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान दोनों ने मिलकर उमेश राम को लकड़ी.चौका,बेलन के अलावा हाथ में जो कुछ भी आया उससे जमकर मारा।
टीआई निषाद ने बताया कि मारपीट में उमेशराम को गहरी चोट आयी है। मुलायजा के बाद उमेश राम की शिकायत पर झगरराम और अर्पित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 342 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है। दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।