वान्टेड गिरफ्तार..पुलिस से कर रहा था आंख मिचौली..डेढ़ साल बाद पकड़ाया जानलेवा हमला का आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- जानलेवा हत्या का प्रयास के बाद करीब डेढ़ साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकन्डा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी शुभम मिश्रा को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल करा दिया है। जानकारी देते चलेें कि 28 अक्टूबर 2019 को सरकंडा स्थित हुंडई चौक के पास कपिल नगर निवासी हर्षित राय पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घातक हथियार से  हर्षित राय पर हमला किया।गंभीर रूप से घायल हर्षित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
                मामले में हर्षित राय के परिजनों ने सरकंडा थाना में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश निषाद, विप्लव तिवारी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन आरोपी शुभम मिश्रा फरार होने में कामयाब रहा। इस दौरान सरकन्डा पुलिस को शुभम मिश्रा की लगातार तलाश  थी। 
 
           वान्टेड आरोपी की गिरफ्तारी में सरकंडा टीआई जे.पी. गुप्ता और जांच अधिकारी बी.आर.सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।
close