ऊर्जा नगर सीपत में युवा नेता की अगुवाई सांसद का आतिशी स्वागत..नेताम ने बताया..जनता में संस्कृति के प्रति बढ़ा लगाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-प्रदेश महिला कांग्रेस फूलोदेवी नेताम का मस्तूरी और सीपत विधानसभा के युवा कांग्रेस नेताओं ने जगह जगह फूल माला और गुलदस्ता भेंट के साथ स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा सांसद के साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी का स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर ने बताया कि की अगुवाई में स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता मनहर ने बताया कि फूलोदेवी नेताम ने इस कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रदेश सरकार की न्यायपरक योजनाओं के बारे में बताया। उन्होने कहा कि भूपेश सरकार ने समग्र विकास के साथ प्रदेश को नई दिशा प्रदान किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधानसभा मस्तूरी स्थित झलमला और नवाडीह चौक सीपत में युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम का आतिशी स्वागत किया। इस दौरान फूलोदेवी नेताम ने स्थानीय नेताओं के साथ ही आमजन से संवाद किया। राज्यसभा सांसद ने ने मेल मिलाफ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सबके सामने रखा।

 युवा मनहर ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद ने युवाओं को उत्साहित किया। उन्होने बताया कि भूपेश सरकार ने वैज्ञानिक युवग में प्रदेश के मुखिया ने प्रदेश की संस्कृति को नई दिशा दशा देने का काम किया है। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश की प्रदेश की कला और संस्कृति को संरक्षण देने अनेक कदम उठाए हैं। वैज्ञानिक विकास के साथ अपनी माटी और संस्कृति को लेकर किस प्रकार आगे बढ़ा जाए..मुख्यमंत्री ने युवाओं में नई सोच को विकसित किया है। आज प्रदेश की नीतिपरक योजनाओं और संस्कृति संरक्षण की चर्चा पूरे देश में है।

मनहर ने बताया कि चुनाव को बहुत ही कम समय बचा है। इस बात को ध्यान में रखकर वरिष्ठ नेता लगातार जनता के सम्पर्क में है। आम जीवन के सामने प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है। किसान, कर्मचारी,व्यापारी और युवाओं में प्रदेश की विकास नीतियों को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

उर्जानगरी में फूलोदेवी नेताम के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीमा घृतेश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र शर्मा, दुर्गा तिवारी ,सन्तोष भोई ,विजय गुप्ता ,मनोहर पात्रे ,अशोक रजवाल,नूर् मोहम्मद,किरण तिवारी,जानु टंडन समेत एनएसयूाई के नेता और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

close