VIDEO-प्रभारी मंत्री जयसिंह का आतिशी स्वागत..पहले प्रवास पर किया कार्यकर्ताओं को संबोधित,बताया प्राथमिकता में शामिल बिलासपुर का विकास

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री का आतिशी स्वागत किया गया। कांग्रेस भवन में प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जिले के सभी ब्लाक से पहुंचे कार्यकर्ता और नेताओं को संबोधित किया। जय सिंह अग्रवाल ने इस दौरान पत्रकारों के दो एक सवाल का जवाब भी दिया। उन्होने बताया कि बिलासपुर का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। इस दौरान आने वाली सभई चुनौतियों का सामना भी करेंगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने किया। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  प्रभारी मंत्री बनने के बाद जय सिंह अग्रवाल पहली बार बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान जय सिंह अग्रवाल का कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। अपने भाषण में जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर उनका गृह जिला है। कोरबा बाद में बना है। इसलिए अपने गृह जिला का प्रभारी मंत्री बनने पर बहुत खुशी है। जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की स्थिति बिलासपुर जिले में ठीक नहीं रही। लेकिन अब हमें मिलकर ना केवल स्थिति को ठीक करना है। बल्कि बिलासपुर से सर्वाधिक विधायक जीतकर सरकार भी बनाना है।

विकास गति को करेंगे तेज

                   जय सिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भाषणवाजी के दौरान रिचार्ज किया। उन्होने बताया कि एक साल चुनाव में खत्म हो गया। दूसरा साल कोरोना में खत्म हुआ। बावजृूद इसके भूपेश बघेल ने प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। देश के अन्य राज्यों में विकास गति थम गयी। लेकिन छत्तीसग़ढ़ में ना तो महंगाई का असर पड़ा और ना ही विकास की गति को रूकने दिया गया। कोरोना महामारी को भी तेजी से नियंत्रित किया गया। जय सिंह ने कहा उनका सभी से सीधा संवाद है। कोई भी व्यक्ति परिचित अपरिचित अपनी समस्या को फोन या मिलकर सामने रख सकता है। उसका उचित निदान किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के हित में जो भी उचित कदम होगा उठाया जाएगा।इसके पहले विधायक शैलेश पाण्डेय, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, मेयर रामशरण यादव, अपेक्स बैंक चैयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने भाषण दिया।

कांग्रेस को करेंगे मजबूत

                         प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने अपने भाषण और संचालन के दौरान बिलासपुर के प्रति जय सिंह अग्रवाल के प्रेम को सामने रखा। अटल ने कहा कि बिलासपुर का सौभाग्य है कि प्रभारी मंत्री का जिले से विशेष जुड़ाव है। निश्चित रूप से आने वाले समय में जिले का विकास तेज गति से होगा। हम सब मिलकर बिलासपुर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। अटल ने इस दौरान प्रभारी मंत्री के साथ किए गए काम और मार्गदर्शन के अनुव को साझा किया।

सभी सीट पर करेंगे कब्जा

          स्वागत भाषण में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए दिन रात मेहनत किया। उनके हितों को ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। केशरवानी ने बताया कि कोरोना काल में भूपेश सरकार ने दिल खोलकर जनता और पीड़ितों की सेवा की है। हमें बिलासपुर का गौरव बढ़ाना है। एक समय अविभाज्य बिलासपुर जिले से ज्यादा से ज्यादा विधायक सदन पहुंचते थे। हमें मिलकर प्रभारी मंत्रेी के मार्गदर्शन में जिले के सभी विधानसभा में पार्टी का झण्डा फहराना है।

                    इस दौरान केशरवानी ने बताया कि कोरोना का प्रकोप भयावह रहा। उन्होने अपने परिवाह से सबसे प्रिय सदस्य को खोया है। अटल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, रश्मि सिंह, शैलेष पाण्डेय समेत अन्य साथियों का सहयोग मिला। इसी तरह हमें भी गरीबों, पीडितो और जरूरत मंदों का सहारा बनना है।

जिम्मेदारी निभाउंगा

                     कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। चुनौती के सवाल पर जयसिंह ने बताया कि जब हमारी सरकार नहीं थी..कांग्रेस पार्टी को जनता ने 68 सीट पर जिताया। इसके बाद उप चुनाव में तीन सीटों पर जीत हुई। निकाय और पंचायत चुनाव में सफलता मिली। आगामी चुनाव में प्रचंड मतों से जीत हासिल करेंगे।  मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।बिलासपुर की प्राथमिकता के सवाल पर प्रभारी मंत्रेी ने कहा कि जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार बिलासपुर आया हूं। कार्यकर्ता सम्मेलन में साथियों से संवाद किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करूंगा। समस्या कहा है..कहां काम रूके हुए हैं। कारण क्या हो सकते हैं। गंभीरता से लेते हुए विकास गति को तेज किया जाएगा।

TAGGED: ,
close