स्कूल प्राचार्य सिखाएंगे हाथ धोने का हुनर..14 अक्टूबर को हैण्ड वाशिंग डे…डेमों के साथ देनी होगी जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— 14 अक्टूबर को राज्य के सभी स्कूलों में ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे मनाया जाएगा। राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन ने इस आशय का पत्र जिला मिशन समन्वयकों को भेज दिया है। पत्र में यूनीसेफ के हवाले बताया गया है कि स्कूलों मे दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के साथ शिक्षक हैण्ड वाशिंग डे कार्यक्रम को सफल बनाए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन ने राज्य सभी स्कूलों को एक आदेश जारी कर 14 अक्टूबर को सामुहिक हैण्ड वाशिंग डे मनाने को कहा है। हैण्ड वाशिंग डे मनाते समय दिए गए निर्देशों का पालन करने को  कहा गया है।

                        14 अक्टूबर को सभी स्कूलों में प्रार्थना के समय 15 तक हैण्ड वाशिंग का काम होगा। स्कूल के प्राचार्य बच्चों को हाथ धोने के महत्व की जानकारी देंगे। गंदे हाथों से होने वाली बीमारियों और नुकसान के बारे में बताएंगे। सभी प्राचार्य अपने-अपने स्कूलों में डेमों के साथ हाथ धोने के विभिन्न स्टेप्स के बारे में बताएंगे। छात्रा को समझाया जाएगा कि हाथ धोने का सही तरीका क्या है।

                      राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में 14 अक्टूबर को हैण्ड वाशिंग अभियान की फोटो ईमेल और वाट्सअप के जरिए विभाग को भेजना होगा।

close