Watch PHOTO:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रोका सेरेमनी से पहली फोटो आई सामने

Shri Mi
2 Min Read

मुंबई।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनास से आज मुंबई में सगाई कर ली है। बता दें कि बीते महीने ही खबरें आई थी कि निक जोनास और प्रियंका ने सगाई कर ली है। आज दोनों ने मुंबई में रोका कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जोड़ा बहुत जल्द शादी कर सकता है।गौरतलब है कि कल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया था। इससे उन अफवाहों को बल मिला था कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है। बता दें कि गुरुवार रात को काले रंग की पोशाक में निक छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनास सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी ‘निक, भारत में स्वागत है’ के साथ उनका स्वागत कर रहे थे।

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीर सामने आ गई है. ट्रेडिशनल पीले सलवार सूट में प्रियंका और सफेद कुर्ते पाजामें में निक बिलकुल देसी रंग में रंग गए है. दोनों के पीछे उनके नाम के पहले अक्षर लिखे हुए भी नजर आ रहे है. लगता है प्रियंका ने अपने रोके के लिए येलो थीम रखी है. बहन परिणीति भी पीले सूट में प्रियंका के घर पहुंची है.
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra And Nick Jonas Engagement,

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close