देखें वीडियोःजब महिलाओं ने रोकी कलेक्टर की गाड़ी..भीड़ से डॉ.मित्तर ने क्या कहा..और फिर लोग हो गए शांत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- कलेक्टर सारांश मित्तर का आज तखतपुर ब्लाक ब्लाक की लमेर और नरौतीकांपा गाव की महिलाओं ने घेराव किया। कलेक्टर भी सड़क पर ही महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गौर से सुना। इस दौरान उन्होने महिलाओं को समझाया। साथ ही निर्देश दिया कि आपकी सभी चारो समस्याओं का निराकरण किया जाए। आप लोग अपने घर जाएं। इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को फोन पर ही तत्काल निर्देश दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी चारो समस्याओं को ना केवल दूर किया जा। बल्कि इसकी जानकारी भी दें। इतना सुनते ही महिलाओं की गुस्सा और आक्रोश गायब हो गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   आज सैकड़ों की संख्या में तखतपुर ब्लाक की लमेर और नरौती कांपा की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस बीच महिलाओं की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय  पहुंचकर प्रमुख चार समस्याओं को डॉ.सारांश मित्तर के सामने रखा। कलेक्टर ने मामले मे निराकरण का आदेश दिया।

                                    मामले की जानकारी मिलने के बाद भी महिलाओं ने बाहर पत्रकारों को बताया कि इसके पहले भी वह लोग तीन बार आ चुके है। जब तक हम लोगों को कलेक्टर आश्वासन नहीं देते हैं। गेट के सामने से नहीं हटेंगे। क्योंकि यहा सरपंच और अन्य नेता लोग शिकायत लेकर आते तो हैं। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं होता है। महिलाओं ने बताया कि गांव सरपंच और अन्य लोग झूठ बोलते हैं।

           इसके बाद सभी महिलाएं कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय मुख्य गेट के सामने धरना पर बैठ गए। इसी बीच किसी काम से कलेक्टर अपनी गाड़ी से निकले। लेकिन मुख्य गेट पर भीड़ देख ड्रायवर ने गाड़ी को एसपी गेट की तरफ मोड़ दिया। लेकिन यहां भी आक्रोश में भरी महिलाएं धरना प्रदर्शन में बैठी थी। और कलेक्टर से मिलकर समस्या रखने की मांग करने लगी। इसके पहले मौके पर पुलिस पहुंचती। कलेक्टर सारांश मित्तर खुद महिलाओं के बीच पहुंच गए।

               इस दौरान कलेक्टर ने कहा आप लोग परेशान ना हो। क्योंकि सरपंच और आपके प्रतिनिधियों ने समस्या को बताया है। जल्द ही उसका निदान होगा। बावजूद इसके महिलाओं ने कहा जब तक हमें आपसे आश्वासन नहीं मिलता है। रास्ता नहीं छोड़ेंगे।

              महिलाओं की जिद का सम्मान करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आप में से कोई एक सारी समस्याओं को बताए। इसके बाद कुछ महिलाओं ने बारी बारी से सारी परेशानियों को बताया। कलेक्टर ने कहा अब लोग घर जाएं। क्योंकि चारो समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। महिलाओं से बातचीत करने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को फोन लगाया। कलेक्टर ने कहा कि लमेर, नरौतीकांपा की महिलाओं की मांग को गंभीरता से लिया जाए। प्रधानमंत्री आवास, राशन और सड़क समेत अन्य समस्याओं को दूर करते हुए..कार्यालय पहुंचकर जानकारी भी दें।

           इतना सुनते ही महिलाओ ने कलेक्टर के प्रति खुशी जाहिर की। साथ ही बताया कि हम लोग बहुत परेशान है। रहने का घर और चलने के लिए ठीक सड़क भी नहीं है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि आप लोग परेशान ना हो। क्योंकि समस्याओं को हम जरूर दूर करेंगे। अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है।

close