VIDEO:नक्सली हमला पर नेता प्रतिपक्ष ने क्या बोला..हमले के लिए किसको बताया जिम्मेदार..जवानों की वीरता पर क्या कह दिया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बीजापुर-सुकमा जिले के बार्डर गांव तर्रेम में नक्सली हमला की निंदा की है। धरमलाल ने बताया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है। जिसके चलते घटनाओं में तेजी आयी है। जवान शहीद हुए। धरम लाल ने यह भी कहा कि हमारे जवन बहादूुर हैं। और एक दिन नक्सलियों को पीछे हटना ही होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बीजापुर सुकुमा जिला बार्डर के तर्रेम में नक्सली हमला पर नेता धरमलाल कौशिक ने दुख जाहिर किया है। धरम लाल ने वीडियो जारी कर बताया कि जब से कांग्रेस सरकार आयी है। नक्सलियों के हौसले बढ़ गये है। लगातार वारदात को अजां दिया जा रहा है। और हमारे जवान शहीद हो रहे है। घटना में शहीद जवानों के प्रति धरमलाल ने श्रद्धांजलि भी दिया है। 

                   धरमलाल कौशिक ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ भाजपा लगातार सरकार के साथ है। सरकार को नक्सलियों के खिलाफ मजबूत रणनीतिक कदम उठाने की जरूरत है। सरकार को पता होना चाहिए कि हमारे जवान बहादुर और जांबाज है। उनका मनोबल बढ़ाया जाना जरूरी है। साथ ही सरकार को जवानों की हिफाजत के लिए हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।

            धरमलाल ने बताया कि हमारे जवानों के सामने एक दिन नक्सलियों को पीछे हटना ही होगा। उन्हें अपने मांद में वापस होना ही होगा।

 

close