Weather-बदलेगा मौसम,तापमान मे गिरावट की संभावना,जाने पूर्वानुमान

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। The temperature will decrease by 4-5 छत्तीसगढ़ में मौसम (Weather in Chhattisgarh) लगातार करवट बदल रहा है। पिछले दिनों चक्रवाती तूफान मैंडूस के कारण छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर बारिश हुई थी। अब इस चक्रवात का असर खत्म हो गया है। गुरुवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई।रायपुर में भी आज आसमान में बादल छाएं रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि, प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में कल दिनांक 16 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।अगले 3 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 16 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close