[wds id=”13″]
बिलासपुर।मौसम विभाग ने 28 जुलाई से एक अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सो मे बारिश का अलर्ट जारी किया है।मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावे मध्यप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट किया है। अरब सागर में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, इससे गुजरात, महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। कश्मीर के कठुआ, डोडा में जलभराव हुआ। जम्मू एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया। वहीं, असम के 31 जिलों में 57 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।