कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन भारी

Shri Mi
3 Min Read

Weather Update: देश में कई स्थानों पर सितंबर महीना शुरू होने के बाद भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। हालत यह है कि राजस्थान, एमपी, सहित उत्तराखंड से लेकर दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तक बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 4 दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, यूपी, उत्तराखंड सहित कुछ ऐसे राज्य हैं, बारिश होगी। कई जगह भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि देश में मानसून के सक्रिय रहने से अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में भी गरज के साथ बिजली गिरने और तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में आज भारी बारिश होने की संभावना है।

एमपी में लोगों ने हाल के समय में बहुत बारिश का सामना किया है। राज्य की नदियां उफान पर रहीं। राज्य में अभी भी बारिश का दौर जारी है। कुछ स्थानों पर कल बारिश होने के आसार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 6 सितंबर को बारिश होने की संभावना है।  इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपरी क्षेत्रों में आज, कल और 6 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में भी 5 और 6 सितंबर को बारिश का अलर्ट है।दक्षिण भारत में वैसे तो नवंबर और दिसंबर माह में ज्यादा बारिश होती है। लेकिन इस बार मानसूनी सीजन में भी खूब बारिश हो रही है। केरल, तमिलनाडु व कर्नाटक में बारिश का दौर फिलहाल 6 सितंबर तक जारी रहेगा।जम्मू कश्मीर में भी बारिश का दौर बना हुआ है। यहां कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी में आज और कल बहुत भारी बारिश की संभावना है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close