नए ब्लाक अध्यक्ष का आतिशी स्वागत ..सूर्या ने सुनाया सीएम का संदेश.कहा. अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएंगे लाभ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक में अच्छी खासी संख्या में लोग जमा हुए। बैठक में सभी लोगों ने नए ब्लाक अध्यक्ष रमेश सूर्या का आतिशी स्वागत किया गया। बैठक को रमेश सूर्या ने संबोधित कर प्रदेश सरकार की जनहित योजना को जन जन तक पहंचाने का संकल्प लिया। रमेश सूर्या ने कहा कि मात्र दो साल में प्रदेश और प्रदेश वारियों का तेजी से विकास हुआ है। इस अभियान को रूकने नहीं देना है।
 
         ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद रमेश सूर्या की अगुवाई ब्लाक कांग्रेसियों की पहली बैठक हुई। बैठक में कमोबेश सभी स्थानीय नेता शामिल हुए। बैठक के पहले सैकड़ो की संख्या में सभी कांग्रेसियों ने रमेश सूर्यो को बधाई दी।
 
            बैठक को संबोधन के दौरान रमेश सूर्या ने कहा कि पहली बारक यह देखकर खुशी हुई कि लोगों को बुलाना नहीं पड़ा। बल्कि लोग प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन पहुूंचाने के लिए एकत्रित हुए। आज से पहले इतनी संख्या में महिला,पुरूष और युवाओं को बैठक में नहीं देखा गया। 
 
              नवनियुक्त अध्यक्ष  सूर्या ने कहा कि हम यहां बातचीत नहीं बल्कि सरकार की योजनाओं और संकल्प को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हमारा सामुहिक प्रयास होगा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ें।
 
                                   सूर्या ने उपस्थित लोगों को बताया कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है । बिना कार्यकर्ताओ किसी भी पार्टी का कोई आतित्व नही है।  हम सब मिलकर कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों को साकार करना है। छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य को लेकर मेहनत करना है। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
 
                सूर्या ने बताया कि प्रदेश के मुखिया और पीसीसी अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपी है..उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूँगा। इसके लिए हम सबको एक होकर निष्ठा के साथ जनता की सेवा करना है।
 
                              बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गणतंत्र दिवस को सर्वसम्मति से धूम धाम के साथ मनाने का फैसला किया। कार्यक्रम को जिला कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल , जिला कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री आशीष शर्मा , यासीन खान , नीलिमा सिंह , यासीन अली , इलियास कुरैशी, अनामिका शर्मा ने भी सम्बोधित किया ।
 
                  इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मेहत्तर कश्यप,चुन्नीलाल सोनी,शत्रुघन सोनी, बालकृष्ण मिश्रा,जितेंद्र दुबे,पंकज जायसवाल,जमुना माथुर,दुखीराम सोनी, नारायण यादव,रफीक बेग,राम खिलावन अनुरागी,पूर्णिमा वैष्णव,शकीर मोहम्मद,राजा रावत, रवि रावत,कमल सोनी, मोहर खान, विनय कश्यप, सुधीर दुबे,जतिन अवस्थी,अभिषेक काले, बी.आर.कमलसेन, जमीर खान, इशाहक खान, सव्वाल बेग,कुमारी बाई यादव, गेंदलाल धुर्वे,जहूर बेग सहित अन्य जनसमूह मौजूद रहे।
close