इस बात के लिए मना क्या किया..तीनों ने घर घुसकर मारापीटा..तोड़फोड़ मचाया..फिर जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिटटी पुलिस ने डीजे बन्द करवाने के दौरान उत्पन्न विवाद मामले में घर घुसकर मारपीट के तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक चाकू और तीन  लाठी बरामद किया है। पकड़े गए  तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है। 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1)  संजय धु्व पिता शैलेन्द्र ध्रुव निवासी बन्नाक चौक थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
2) रजत सिंह पिता स्व. राजेन्द सिंह निवासी बन्नाक चौक, सिरगिट्टी  बिलासपुर।
3)विक्रांत यादव पिता किरित राम यादव निवासी बन्नाक चौक,सिरगिट्टी, बिलासपुर।
                  सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि 9 जून 2022 को आरोपी संजय धु्रव, रजत सिंह और विक्रांत यादव साथियों के साथ तालाब के पास जन्म दिन मना रहे थे।  शराब के नशे मे अश्लील गाली-गलौच और अभद्र नाच गान किया। तालाब के पास में लगे बिजली को तोड़ फोड़ कर रहे थे। शिकायत कर्ता पूजा सिंह के पति राकेश सिंह ने ऐसा किए जाने से मना किया। 
            बात नहीं माने जाने पर राकेश ने  डायल-112 को फोन कर अपने काम से बाहर चले गये। डायल-112 मौके पर पहुंचकर डीजे और नाच गान बंद कराया। ऐसा होने पर आरोपी नाराज हो गए। संजय ध्रुव, रजत सिंह और  विक्रांत यादव गुस्से में लाठी, डण्डा और चाकू के साथ प्रार्थिया पूजा सिंह के घर घुसकर गए। इस दौरान आरोपियों ने मेन गेट को धक्का देकर कुंदा को तोड़ा। इसके बाद दरवाजे को धक्का देकर तीनों आरोपी घर अंदर दाखिल हुए। 
              इस दौरान तीनों राकेश सिंह को माॅ बहन की अश्लील गालियां देते ढुंढने  लगे।  राकेश सिंह नही मिलने पर उसकी माॅ सरस्वती सिंह और भाई मुकेश सिंह को  लाठी, डण्डा से मारा-पीटा। बिजली के बल्ब को भी तोड़ा। राकेश सिंह को जान से मारने की धमकी देते तीनो बाहर आ गए। तीनों बाहर खड़ी डिलवरी आटो और मोटर सायकल के कांच को भी तोड़ा। बस्ती में बाहर जल रहे बिजली के बल्ब को भी तोड़़ाफोड़ा। 
             पुलिस ने पूजा सिंह की रिपोर्ट पतासाजी के तीनों  आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान तीनों अपराध कबूल किया। आरोपियों न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।  
close