जब दारू के लिए नहीं दिया पैसा..तो भाई ने उतार दिया मौत के घाट..दोस्त को फंसाने दिया झूठा बयान..फिर क्या हुआ..पढ़ें पूरी खबर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने बरतोरी हत्या मामले में फरार आरोपी भाई को 14 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के लिए पैसा नही मिलने पर भाई को मौत के घाट उतारा। साथ ही अपने साथी को फंसाने का प्रयास किया। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद लाश छिपाने का भी प्रयास किया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या और हत्या के कारणों का अपराध कबूल किया। आरोपी चैतु ध्रुव को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।
 
                  पुलिस के अनुसार 26  अक्टूबर को ग्राम सरपंच ने थाना पहुंचकर बताया कि हाई स्कूल के पीछे गांव के रहने वाला खोरबहरा ध्रुव की लाश पड़ी है। किसी ने उसकी हत्या किया है। खबर के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी अधिकारियों के साथ साझा किया गया।
 
                            आलाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पतासाजी के दौरान अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया। जांच पड़ताल के दौरान  एफएसएल टीम के साथ ही डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
 
                डॉग स्कावयड और घटना स्थल पर मौजूद प्रमाण के आधार पर संदेही मृतक के भाई चैतू ध्रुव को उसके ही घर से पकड़ा गया। संदेही चैतु उर्फ कोंदा ध्रुव ने पूछताछ के दौरान पहले तो गुमराह किया। दबाव डालने पर साथी गब्बर के साथ मिलकर हत्या करना बताया।
 
             गहन पूछताछ के दौरान चैतू ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात्रि 8  बजे गौरा चैरा से मृतक खोरबहरा,गब्बर के साथ गुटखा लेने आनन्द वर्मा के दुकान गए। गुटखा लेने के बाद तीनों हाईस्कूल स्थित साईंस पार्क की तरफ रवाना हो गए। हाई स्कूल मैदान पहुंचने से पहले ही गब्बर का बेटा अरविंद ध्रुव अपने पिता को हाई स्कूल गेट से ही घर ले गया।
 
                   चैतू ने बताया कि इसके बाद खोरबहरा ध्रुव के साथ हाई स्कूल स्थित साइंस पार्क के पास बैठ गए। चैतू ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसने खोरबहरा से दारू पीने के लिये पैसा मांगा।  खोरबहरा ध्रुव ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनो के बीच मारपीट हुई। उसने खोरबहरा को धक्का देकर गिरा दिया। पास में पडे पत्थर से खोरबहरा के सिर पर तीन से चार बार हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद उसने लाश को खीचकर साईस पार्क के पीछे आड में छिपा दिया।
 
              पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी चैतु ने कबूल किया कि उसने जानबुझकर गब्बर को फसाने का प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस ने चैतू को खोरबहरा ध्रुव की हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया। 
 
           कार्यावाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), उप पुलिस अधीक्षक सी.डी.लहरे, पुशिक्षु डीएसपी नुपुर उपाध्याय बिल्हा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक यू एन शांत कुमार साहू (एसीसीयू), उनि रामचंद्र साहू, प्रधान आरक्षक 63 शत्रुहन सिंह मेश्राम, देवमुन पुहुक(एसीसीयू), आरक्षक दिनेश पटेल रूपलाल चंद्रा, संतोष मरकाम, रंजित खलखो, ज्वाला सिंह, जय बंजारे, सुमंत चंद्रवंशी एवं डाग मास्टर राममिलन और  डाग रोजी का विशेष योगदान रहा।
TAGGED: , ,
close