PHOTO-जब CM भूपेश,स्पीकर महंत और मंत्री TS सिंहदेव ,प्रेमसाय सिंह ने कैरम बोर्ड पर हाथ आजमाया

Shri Mi
3 Min Read

जांजगीर-चांपा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बीमा तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया ।लोकार्पण पश्चात उन्होंने तालाब में बोटिंग का आनंद लिया और सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत जांजगीर जिले के प्रभारी और राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव मौजूद थे ।तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री ने 12 वीं शताब्दी में स्थापत्य कला से निर्मित ऐतिहासिक विष्णु मंदिर का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात मंदिर के सामने सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिला मुख्यालय जांजगीर के ऐतिहासिक भीमा तालाब के आकर्षक सौंदर्यीकरण का कार्य जिला खनिज न्यास मद से 6 करोड़ 50 लाख रूपयें की लागत से किया गया है। तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का महौल है। तालाब में प्रवेश के लिए दो आकर्षक भव्य द्वार, चार व्यूव पाईंट, वाहन पार्किंग, चैपाटी का भी निर्माण किया गया है। रात्रि में रंगीन प्रकाश अपनी छटा बिखेरती है। जिससे लोगों का ध्यान सहज ही आकर्षित कर रही है।

सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए तालाब के चारों तट में 1.25 किलो मीटर का परिक्रमा पथ, व्यायाम के लिए ओपन जीम की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क झुला बनाया गया है। साथ ही नगरीय विकास प्रशासन की योजना के तहत तालाब पार मेें बापू की कुटिया का निर्माण किया गया है।

गार्डन में आगंतुकों के बैठने के लिए चबूतरे बनाए गए हैं। जिसमें मनोरंजन के लिए टीव्ही और खेलने के लिए कैरमबोर्ड की व्यवस्था की गई है। प्राचीन विष्णु मंदिर देखने आने वाले दर्शकों को भीमा तालाब का मनमोहक सौंदर्यीकरण आकर्षित करेगा। तालाब के चारों ओर और 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाला ओपन आडीटोरियम बनाया गया है। रात्रि के समय तालाब के पानी में प्राचीन विष्णु मंदिर का प्रतिबिम्ब पर्यटकों को आकर्षित करेगा। सुरक्षा के दृष्टि से स्थायी ग्रील और आरसीसी वाल पर बस्तर आर्ट भी बनाया गया है।

इस अवसर पर विधायक नारायण चंदेल, नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल, कलेक्टर यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर,जिला पंचायत सीईओ तीर्थ राज़ अग्रवाल, पार्षद गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close