जब एक-एक घर पहुंचें.विधायक..हालात का लिया जायजा..अधियारियों को लगाया फोन.कहा.निर्माण का प्रस्ताव जल्द लाएं..युवाओं से भी किया संवाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडावासियों की शिकायत पर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने हालात का जायजा वार्ड क्रमांक 66 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने नाली सफ़ाई की शिकायत को गंभीरता से लिया। साथ ही लोगों को आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द करने का वादा भी किया। उन्होने तत्काल जोन क्रमांक 8 के इंजीनियर और स्टाफ को फोन कर नाली निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजने को भी कहा।
 
            नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रविवार को वार्ड क्रमांक 66 का भ्रमण किया। जनता की मांग पर वार्ड भ्रमण करने पहुंचे स्थानीय महिलाओं ने शैलेष पाण्डेय को घेरकर अपनी समस्याओं को सामने रखा। वार्डवासियों ने बताया कि नाली और पानी निकासी की समस्या का उन्हे बारह महीना सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि नाली का गंदा पानी घर के अन्दर घुसता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर होने का नाम ही नहीं ले रही है। गंदा पानी के चलते सभी को हमेॆशा नई नई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 
                महिलाओं और वार्डवासियों को विधायक शैलेष पाण्डेय ने लोगों की मांग पर बारी बारी से कमोबेश सभी लोगों के घर भी गए। उन्होंने स्थिति को देखने के बाद ना केवल चिंता जाहिर की… बल्कि नगर निगम जोन क्रमांक 8 के सहायक अभियंता लहरे और सब इंजीनियर मीनू भगत को फोन लगाया। मौके पर ही उन्होने सबके सामने अधिकारियों को नाली निर्माण और  चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंगाया। 
 
                  शैलेष पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की जरूरत है। साथ ही पल पल की जानकारी देने को भी कहा। 
 
अटल आवास में युवकों के बीच पहुंचे विधायक
 
            सरकंडा स्थित अटल आवास पहुंचकर विधायक शैलेष पाण्डेय ने युवकों से संवाद किया। सभी की समस्याओं को गौर से सुना। युवाओं ने विधायक के साथ अटल आवास की परेशानियों को साझा किया। कॉलोनी में पानी और सफ़ाई की समस्या से अवगत कराया। यहां भी विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर समस्याओं का समाधान करने को कहा।
 
                  विधायक के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, वार्ड पार्षद पुष्पा तिवारी, जुगल गोयल, भरत कश्यप, शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, श्याम लाल चंदानी, अजरा खान, आशा सिंह, सूर्यमणि तिवारी, पिंकू पांडेय, गुड्डा मिश्रा, सुदेश दुबे, रिंकू छाबड़ा, अमीन मुगल, करम गोरख, शाश्वत तिवारी, आयुष ठाकुर, भरत जुरीयानी, अजय काले, कप्तान खान, अनुराधा, हिमांशु,करम गोरख समेत अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
close