Ashadha Amavasya: कब है आषाढ़ अमावस्या? जानें तिथि और महत्व

Shri Mi
3 Min Read

Ashadha Amavasya: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में 12 अमावस्या पड़ती है। हर मास में एक अमावस्या होती है जिसका अपना-अपना महत्व है। वहीं, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दर्श अमावस्या और आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी का स्नान करने के साथ अपनी योग्यता के अनुसार दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान करना भी शुभ माना जाता है जानिए इस साल कब है आषाढ़ अमावस्या, साथ ही जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आषाढ़ अमावस्या 2023 कब है?(Ashadha Amavasya Kab Hai 2023)

हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि का आरंभ 17 जून शनिवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है और अगले दिन यानी 18 जून को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से आषाढ़ अमावस्या 18 जून को होगी।

आषाढ़ अमावस्या 2023 स्नान-दान मुहूर्त (Ashadha Amavasya 2023 Snan Daan Muhurat))

पंचांग के अनुसार, 18 जून को सुबह 07 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट स्नान और दान किया जा सकता है।Ashadha Amavasya

लाभ-उन्नति मुहूर्त –सुबह 08 बजकर 53 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक

आषाढ़ अमावस्या 2023 पितर पूजा का समय (Ashadha Amavasya 2023 Puja Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध करना लाभकारी होगा। इसलिए पितृ संबंधी पूजा 18 जून को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक।

आषाढ़ अमावस्या 2023 का महत्व (Ashadha Amavasya 2023 Significance)

आषाढ़ अमावस्या के दिन स्नान, दान, जप-तप का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही सूर्य को तांबे के लोटे में जल भरकर अर्घ्य करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही अपनी योग्यता के अनुसार, अनाज, वस्त्र, पैसों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन के हर कष्ट समाप्त हो जाते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध करने से पितृ दोष से निजात मिल सकता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।Ashadha Amavasya

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close