जब मुख्यमंत्री ने कहा..उन्हें अच्छी तरह याद है..बिलासपुर में क्या कहा? ..जल्द ही होगा समस्या का समाधान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा,आयोजित,लिपिक संघ,मांग,संचालक ,ज्ञापन,raipur,bilaspur,chhattisgarh,news,mantralay,atal nagar,
बिलासपुर,,,,मुख्यमंत्री ने कहा की बिलासपुर अधिवेशन में लिपिकों से किया वादा उन्हें अच्छी तरह याद है। मुख्यमंत्री ने यह बात कोरिया बलरामपुर और अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान कही। इस दौरान पदाधिकारियों ने सीएम को वेतमान सुधार को लेकर मांग पत्र दिया।
 
                         छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने  मुख्यमंत्री को सरगुजा संभाग के प्रवास के दौरान लिपिकों के वेतनमान को लेकर मांग पत्र दिया। साथ ही याद दिलाया कि बिलासपुर लिपिक अधिवेशन में लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा का ऐलान भी किया था।
 
                 संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिपिक महाधिवेशन में प्रदेश के लिपिकों के वेतनमान सुधार की घोषणा की थी। जिस पर समय-समय पर संघ ने ध्यानाकर्षण भी कराया। परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री सचिवालय ने घोषणा की पुष्टि को लेकर जिला प्रशासन बिलासपुर को पत्र भी लिखा। जिला प्रशासन बिलासपुर ने घोषणा की पुष्टि भी की है।
 
               बावजूद इसके लिपिक वेतन मान की सुधार की दिशा में अभी तक किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया। रोहित तिवारी ने जानकारी दी कि सरगुजा संभाग के तीन दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिला कोरिया, जिला बलरामपुर और जिला सरगुजा के साथियों ने ज्ञापन दिया। साथ ही घोषणा की याद दिलाते हुए क्रियान्वयन का निवेदन भी किया। 
 
          रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के पदाधिकारियों को कहा कि बिलासपुर में लिपिक वेतनमान सुधार का वादा उन्हें अच्छी तरह याद है। शीघ्र ही लिपिकों के वेतनमान की पीड़ा का निराकरण किया जाएगा। तिवारी ने बताया की 11 दिसंबर को कोरिया जिले के जिलाध्यक्ष सादिक अंसारी, 12 दिसंबर को बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी और 13 दिसंबर सरगुजा अंबिकापुर के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी की अगुवाई में संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। नों जिलों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने कहां कि बिलासपुर लिपिक महाधिवेशन में किया वादा उन्हें याद है । शीघ्र ही लिपिकों की मांग का निराकरण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close