..जब कलेक्टर ने गौठान में लगाया चौपाल..स्व-सहायता समूह से कहा-महिलाएं विकास ही गढ़ेंगी ..मेहनत कर योजना को लगाया विश्वास का पंख

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर कोरिया अचानक सोनहत जनपद पंचायत स्थित गौठान का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान की व्यवस्था को देख उन्हें कहना पड़ा कि आदर्श गौठान की परिकल्पना साकार होते देख रहा हूं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सरकार की नीतियों का बेहतर स्वरूप दिया है। महिलाओं ने गौठान को ना केवल आदर्श बनाया है। बल्कि स्वावलम्बन की नई परिभाषा को भी गढ़ा है। सच तो यह है कि महिलाओं ने जिस काम को भी हाथ में लिया..उसे विकास के सांचे में ढालकर नया स्वरूप ही दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत ,सोनहत एसडीएम अमित सिन्हा,जनपद सीईओ आरबी तिवारी और पोड़ी सरंपच औचक सोनहत स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर कलेक्टर ने गौठान में जो कुछ भी देखा..उसके लिए उन्हें तारीफ के लिए मजबूर होना पड़ा। व्यवस्था से खुश कलेक्टर ने मौके पर ही स्व-सहायता महिलाों के साथ चौपाल लगाया। इस दौरान उन्हें एक महिलाओं से संवाद किया। गौठान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बातचीत की।

            महिलाओं ने गौठान में गोबर से तैयार जैविक खाद की निर्माण विधि को बताया। खाद से तैयार अन्य उत्पाद की जानकारियों को साझा किया। महिलाओं ने कलेक्टर से बताया कि गौठान में प्रशासन के सहयोग से स्वावलम्बन का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

                  जैबिक खाद से तैयार सब्जी भाजी भी तैयार किया जाता है। बैंगन धनिया लौकी समेत विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा की जाती हैं। इच्छुक लोगों के बीच निश्चित दर पर पौधों की बिक्री भी करते हैं। गौठान में फल वाले पौदे भी तैयार किए जाते हैं।

              इस दौरान कलेक्टर कुलदीप महिलाओं की दिनचर्या से भी अवगत हुए। उन्होने गौठान में गाय और बकरी को भी देखा। देखकर खुशी का इजहार भी किया। वहीं कलेक्टर को अपने बीच पाकर महिलाओं ने भी अपनी खुशियों को भी जाहिर किया। गौठान निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सोनहत गौठान को जिला का आदर्श गौठान बताया।

स्वावलम्बन को मिला बढ़ावा..कुणाल दुदावत

         कुणाल दुदावत ने बताया कि सोनहत गौोठान को देखकर खुशी हुई। जानकार खुशी हुई कि यहां से तैायार पादपों की बिक्री भी होती है। जैविक विधि से सब्जी भाजी की पैदावार भी होती है। सरकार की भी यहीं मंशा है कि लोग स्वावलम्बी बने। जल्द ही सोनहत आदर्श गौठान की उपलब्धियों को आम जनता और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया जाएगा।

 यहां सभी प्रकार के पादपों की पैदावार..एसडीएम अमित सिन्हा 

          सोनहत एसडीएम अमित सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर महोदय एक दिन पहले औचक निरीक्षण पहुंचे। उन्होने गौठान का जायजा लिया। संतोष भी जाहिर किया। एसडीएम सिन्हा ने बताया कि गौठान से जैविक पादपों का ना केवल उत्पादन किया जा रहा है। बल्कि जैविक विधि से तैयार लौकी, भटा, अमरूद समेत अन्य पादपों की बिक्री भी हो रही है। बचे हुए पादपों को गौठान में रोपा किया गया है। तैयार सब्जी और फलों को निर्धारित दर बाजार तक भेजा जाएगा। अर्जित ऱाशि का उपयोग स्व सहायता समूह के माध्यम से विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

      करीब दो घंटे गौठान में बीताने के बाद कलेक्टर रवाना हुए। इस जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

close