मांग पूरी नहीं होते देख..पंचायत सचिवों को आया गुस्सा..आंदोलन की धमकी के साथ कराया मुंडन..CMआवास घेरने का एलान.रोजगार सहायकों ने दिया साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर— लम्बे समय से वेतन विसंगति दूर करने के साथ नियमित सेवा को लेकर आंदोलन कर रहे पंचायत सचिवों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार का ध्यान खींचने और आक्रोश जाहिर करते हुए आज पंचायत सचिवों ने धरना स्थल पर सामुहिक मुंडन संस्कार भी कराया है। इस दौरान पंचायत सचिवों ने एलान भी किया कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों को गंभीरता से नहीं तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
 
                 पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने 20 जनवरी को अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल के 26 वें दिन धरना स्थल पर मुंडन कार्यक्रम आयोजन किया। ऐसा कर पंचायत सचिवों ने मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया। मुंडन कार्यक्रम का आयोजन धरना स्थल पर ही किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल, प्रवक्ता ब्लॉक संघ अक्षय कुमार श्रीवास,जिला कार्यकारिणी सदस्य देव दास मानिकपुरी, अशोक कौशिक सचिव घुटकु समेत रोजगार सहायक संघ से तुलसी दास मानिकपुरी, किशुन प्रसाद साहू ने मुंडन संस्कार कर सरकार को केश दान किया।
 
            ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल पिछले 26 दिनों से अनवरत जारी हैं। बावजूद इसके शासन से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसलिए हमारा हड़ताल उग्र प्रदर्शन को मजबूर है। हम 12 जनवरी से धरना स्थल में क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी अधिकारी संघ ने हमारी मांग का समर्थन किया है।
 
             रामलाल ने जानकारी दी कि हड़ताल पूरी तरह से सफल है। 24 जनवरी तक ब्लॉक स्तर पर क्रमिक भूख हड़ताल के बाद प्रांतीय निर्देश 25 जनवरी  से प्रांत धरना का आयोजन किया जाएगा।मुख्यमंत्री निवास का सपरिवार घेराव किया जाएगा।
 
               ग्राम पंचायत सचिव ौर रोजगार सहायक संघ के नेताओं ने एलान किया कि रायपुर में बूढ़ा तालाब के पास गणतंत्र दिवस का ध्वज फहराएंगे। सिगंरौल ने जानकारी दी कि आज धरना स्थल पहुंचकर 210 सचिव, रोजगार सहायक, मनरेगा कर्मचारी अधिकारी संघ के सदस्यों ने मांग को लेकर प्रतिबद्धता को जाहिर किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close