जब बाप ने दिया ट्रांसजेन्डर का ताना..फिर बेटी ने उठाया कदम..थाना सरकन्डा पुलिस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने बेटी को लगातार ट्रांसज़ेडर होने का ताना देने वाले बाप के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच पडताल के बाद जल्द ही जेन्डर के आधार पर ताना देने और भेदभाव करने वाले  लडकी के पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
     
                   एक दिन पहले यानि मंगलवार को सरकन्डा क्षेत्र की एक लड़की ने थाना पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ अपराध कराया है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पिता एसईसीएल का कर्मचारी है। आए दिन उसे ट्रांजेंडर होने का ताना देता है।
 
             लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका पिता सालों से उसे ट्रांसजेन्डर होने को लेकर प्रताडित करता आ रहा है। तंग आकर वह घर छोड़कर बाहर किराए के मकान में रहने लगी।  बावजूद इसके उसका पिता ट्रांसजेन्डर का ताना देकर जीना मुश्किल कर दिया है। पिता उसे ना तो खाना पीना देता है। और ना ही उसकी जरूरतों को ख्याल ही रखता है।
 
           पुलिस ने लड़की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाप के खिलाफट्रांस जेनडर एक्ट 18 के तहत अपराध दर्ज किया है। परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही जांच पड़ताल के बाद हिरासत में लिया जाएगा।
 
         बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाली लड़की का पिता एसईसीएल का कर्मचारी है। पहले भी कई बार की शिकायत के बाद दोषी बाप को समझाने का प्रयास किया जा चुका है। 
close