आप ज्यादा मीठा खिलाते हो..इसलिए जुबान फिसल जाती है.बोले विधानसभा अध्यक्ष..मुख्यमंत्री ने दिया सख्त आदेश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि ज्यादा मीठा खिलाओगे तो जुबान फिसल ही जाती है। विधानसभा का आगामी सत्र दिसम्बर की द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है। लोग इंतजार में है। इस साल प्रदेश में धान की बम्पर पैदावार होगी। सरकार दृढ़ संकल्प है कि धान की खरीदी नए भाव में होगी। महंत ने बताया कि जिस रेस्ट हाउस में आपसे बात कर रहा हूं..इसके बगल में मेरा पुराना कार्यालय है। यहां की माटी से गहरा लगाव है। इसलिए किसी ना किसी बहाने आते जाते बिलासपुर जरूर रूकता है। क्योंकि यहां सब अपने लोग रहते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर से गहरा नाता

रायपुर से कोरबा प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सांसद पत्नी डॉ.ज्योत्सना महंत के साथ बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी और प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने किया। कुछ देर विश्राम के बाद परिवार के साथ चरणदास महंत कोरबा के लिए रवाना हुए। उन्होने बताया कि कोरबा में मुस्लिम धर्मगुरू का कार्यक्रम है। आमंत्रित किया गया हूं..इसलिए उपस्थिति देने जा रहा हूं। उन्होने बताया कि बिलासपुर से गहरा नाता है। जिस जगह बातचीत कर रहा हूं..इसी रेस्ट हाउस के बगल में उनका कार्यालय हुआ करता था। बिलासपुर मेरा घर है..लोगों से दिल का रिश्ता है। इसलिए सुख दुख में किसी ना किसी बहाने बिलासपुर आगमन होता रहता है।

कोरबा रवाना होने से पहले डॉ.महंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिलासपुर की जनता को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

ज्यादा दर ज्यादा खरीदी

बातचीत के दौरान डॉ. महंत ने बताया कि इस साल अच्छी बारीश हुई है। धान की बम्पर पैदावार की संभावना है। सरकार धान नए दर में खरीदने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमें और सरकार को इस बात की चिन्ता है कि हम ज्यादा से ज्यादा धान खरीद सकें।

लम्बा होगा विधानसभा सत्र

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा सत्र का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। विधानसभा सत्र दिसम्बर महीने के द्वितीय सप्ताह में संभावित है। शहर से लेकर गांव तक कई प्रकार की समस्याओं को लेकर विधायक आते हैं। उनका प्रयास है कि विधानसभा सत्र ज्यादा से ज्यादा दिन चले। हमारा प्रयास होगा कि विधानसभा का सत्र ज्यादा से ज्यादा दिन दिला सकूं।

उन्होने बताया कि धान कितना खरीदा जाएगा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। चूकि पैदावार अधिक होना निश्चित है। इसलिए इस बार से ज्यादा धान की खरीदी होगी। दर भी नया हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने लिया अधिकारियों की खैर खबर

सड़क की स्थिति के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन सभी अधिकारियों की खैर खबर ले लिया है..जिन्होने सड़क की स्थिति के प्रति उपेक्षा की है। अलग से बैठक लेकर उन्होने सड़क दुरूस्त करने का आदेश दिया है। कलेक्टर को सड़कों की स्थिति को लेकर जरूरी निर्देश भी दिया है। दिसम्बर तक सड़कें अच्छी हो जाएंगी। हमें पूरा भरोसा है।

जुबान फिसल जाती है

सड़कों को लेकर गृहमंत्री का भाजपा नेत्री को लेकर दिए गए चिकनी सड़क के बयान पर डॉ.महंत ने कहा कि कभी आप लोग ज्यादा मीठा खिला देते हैं। इसलिए जुबान फिसल जाती है।

close