तीन साल पहले वेलैंटाइन डे पर किया CM भूपेश का कौन सा वादा याद दिलाया कर्मचारियों ने..? जिला मुख्यालयों में की नारेबाज़ी

Chief Editor
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन नारेबाजी कर 3 सूत्रीय मांगों के लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में भोजनावकाश में मांगपत्र सौपा गया। रायपुर राजधानी के कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय रायपुर में प्रदर्शन कर मांग पत्र सौपे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खॉन, संयुक्त अनियमित कर्मचारी संघ अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, कि प्रदेश में रायगढ़ जिले के तहसील कार्यालय में तहसीलदार, लिपिक, भृत्य से किए गए मारपीट के दोषियों पर तत्काल कार्यवाही करने, कार्यालयीन अवधि 10 बजे के स्थान पर यथावत् 10.30 बजे करते हुए संध्या समय 5.30 के स्थान पर 6 बजे करने तथा 3 वर्ष पूर्व आज ही के दिन वेलेंटाइन डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बधेल द्वारा गांधी चौक के मैदान में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की धोषणा संबंधी भाषण की सिडी सौपकर विरोध दर्ज कराया गया। शीध्र तीनों मांगों पर राज्य शासन के अनिर्णय की स्थिति में आंदोलन का विस्तार किया जावेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों ने मारपीट के विरोध में नियमानुसार कार्यवाही हेतु पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार कर कलम बंद हड़ताल पर रहते हुए बूढ़ातालाब धरना स्थल पर प्रांतीय अध्यक्ष के.के.लहरे के नेतृत्व में धरना दिए। तहसीलदार नायब तहसीलदार के अनिश्चितकालिन आंदोलन का छग.राजस्व निरीक्षक संघ प्रशांत दुबे जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में आंदोलन में शामिल हो गए है। इसी प्रकार छग.राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, संरक्षक संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश के पटवारियों ने भी आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है। इनके नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक व पटवारीगण भी धरना स्थल बूढ़ातालाब में धरनारत् रहे। आज मंगलवार को कनिष्ठ प्रशासिनक सेवा संध के सदस्य, राजस्व निरीक्षक, पटवारी बूढ़ातालाब धरना स्थल पर प्रांतव्यापी धरना देगें।

आज के प्रदर्शन का नेतृत्व विजय कुमार झा, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, विमल चंद्र कुण्डू, सुरेन्द्र त्रिपाठी, आलोक जाधव, संजय ऐड़े, शेखर सिंह ठाकुर, राकेश सार्वा, सुशील डड़सेना, प्रवीण ढिडवंशी, आदि ने किया। कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्य मनीष देव साहू, पवन ठाकुर, लखेश्वर किरण, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती सरिता मढ़रिया, के नेतृत्व में सेकड़ों तहसीलदार नायब तहसीलदार ने बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना दिया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा द्वारा सोमवार को रायगढ़ में होने वाले आंदोलन में प्रतिनिधि के रूप में आंदोलनकारियों का संबल बढ़ाने संजय सिंह संगठन मंत्री, मनीश सिंह ठाकुर, रायपुर संभागीय संयोजक अजय तिवारी, प्रांताध्यक्ष पंकज पाण्डेय रायगढ़ जाकर आदोलन का नेतृत्व किया। जहां रायगढ़ के संयोजक कलीमुल्लाह खॉन विगत् 3 दिनों से मोर्चा सम्हाले हुए है। उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल कलेक्टर भीमसिंह से चर्चा की। कलेक्टर द्वारा संघ प्रतिनिधियों को शीध्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

close